News Addaa WhatsApp Group Join करें

श्री राम जानकी मन्दिर अथरहां के महंथ बने रामनगीना दास…सन्तसमाज एवं ग्रामीणों ने विधायक व प्रमुख की मौजूदगी में रामनगीना दास को बनाया महंथ 

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jun 29, 2025  |  7:38 PM

320 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्री राम जानकी मन्दिर अथरहां के महंथ बने रामनगीना दास…सन्तसमाज एवं ग्रामीणों ने विधायक व प्रमुख की मौजूदगी में रामनगीना दास को बनाया महंथ  WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार कुशीनगर । हाटा तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहां स्थित श्री राम जानकी मन्दिर में दशकों से ठाकुर जी की सेवा करने वाले मन्दिर के पुजारी व महंथ रामदास त्यागी के शिष्य रामनगीना दास को क्षेत्र के सभी सन्तों, मन्दिरों के महंथों,भक्त जनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से अखण्ड हरि कीर्तन एवं विशाल भण्डारा का आयोजन कर रविवार को क्षेत्रीय विधायक हाटा मोहन वर्मा व ब्लाक प्रमुख मोतीचक अर्चना प्रदीप सिंह की मौजूदगी में सर्वसम्मति, साधु-समाज की सेवा वृत्ति, श्री ठाकुर जी की सेवा पूजा एवं कर्मठता तथा योग्यता के अनुसार रामनगीना दास चेला रामदास त्यागी महंथ पुरैनी को उक्त स्थान का महंथ घोषित कर रामानन्द सम्प्रदाय के नियमानुसार तिलक कण्ठी एवं चद्दर ओढ़ाकर महंथ की गद्दी पर विराजमान कर दिया गया।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

साथ ही साथ समस्त जनता जनार्दन के सहयोग से उक्त मन्दिर का विकास कार्य, अतिथि सेवा,सन्त सेवा के साथ साथ ठाकुर जी की सेवा एवं पूजा करने की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी गई।

समस्त कार्यक्रम मन्दिर समिति के अध्यक्ष समाजसेवी आनन्द शुक्ल की अध्यक्षता एवं महामंत्री डॉ व्यास मुनि मिश्र की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर विधायक मोहन वर्मा, ब्लाक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, सियाराम दास, अम्बिका दास,जयनाथ दास,प्रभु दास, रामकृपाल यादव, दुर्गा यादव, ऋषिकेश दास, बैजनाथ दास, रामसूरत यादव,गोरख दास, तामेश्वर पाण्डेय,रामपरीखन दास, लालजी दास, भोला दास, सुरेश दास, बबलू दास,हरीशनन्द, रामशंकर दास,लहबर दास,नरेश दास, मंगल दास, दयाशंकर दास, सीताराम दास,बेचू दास, देवनरायण दास, रविशंकर दास, भगवान दास,दिन दयाल दास, रामधनी दास, बांके दास, श्रीराम कुशवाहा, सत्यानंद मिश्र उर्फ मनीष मिश्र, सतीश मिश्र, राजेश पाण्डेय, धर्मराज यादव सहित सैकड़ों सन्तसमाज, भक्तगण एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking