News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर एसडीएम ने किया सर्वजनिक स्थानों का औचक निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 6, 2021  |  5:14 PM

867 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर एसडीएम ने किया सर्वजनिक स्थानों का औचक निरीक्षण WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। कोविड़-19 के बढ़ते मामलो को लेकर मंगलवार को एसडीएम अरविंद कुमार ने प्रभारी निरीक्षक खड्डा आरके यादव के साथ संयुक्त रूप से सुविधाओं एवं साधन तथा भीड़भाड़ के स्थानों की व्यवस्था को लेकर खड्डा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार से बातचीत करते हुए बाहर के प्रदेश से आने वाले यात्रियों के कोविड-19 के जांच के सम्बन्ध में बातचीत की।
एसडीएम अरविंद कुमार ने प्लेटफार्म पर सभी यात्रियों को मास्क लगाकर सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करने को निर्देशित किया। यात्रियों को स्टेशन पर बगैर मास्क अनुमति न देने का निर्देश दिया।एसडीएम के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की कोविड-19 के सैंपलिंग टीम को उपस्थित नहीं देखकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कोविड़-19 महामारी के बढ़ते प्रभाव को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की। इस सम्बन्ध में एसडीएम अरविंद कुमार का कहना है कि कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। सैंपलिंग टीम मौजूद नहीं थीं, स्वास्थ्य विभाग को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस भेजा जाएगा।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking