Wednesday, 25 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील• कुशीनगर के प्रमुख शॉपिंग मॉल, रिटेल स्टोर्स और लाइफस्टाइल मार्केट 2026-27: शॉपिंग की पूरी गाइड
Advertisement

गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Nov 25, 2026, 5:35 PM IST • अब तक 18 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अहिरौली बाजार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित अहिरौली दुबौली तकिया टोला निवासी एकलाख अली पुत्र धन्नू सेठ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार 25 नवंबर 2026 को अहिरौली बाजार पुलिस ने थाना स्थानीय पर दर्ज मु0अ0सं0 256/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त एकलाख अली को गिरफ्तार किया। पुलिस उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ अहिरौली बाजार थाने में वर्ष 2025 में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाने में भी वर्ष 2025 में गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। इन्हीं आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

जानकारी रहे कि।अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक अमरनाथ सोनकर, अविनाश कुमार, नवनीत राय, मुख्य आरक्षी पवनेश पाण्डेय, सुनील यादव तथा आरक्षी गिरजेश यादव और विनोद पासवान शामिल रहे।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर ये भी पढ़ें
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi