News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सांसद के पहल पर तुर्कहा में आक्सीजन प्लांट लगने की बनी सम्भावना

Sanjay Pandey

Reported By:

May 17, 2021  |  7:31 PM

694 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सांसद के पहल पर तुर्कहा में आक्सीजन प्लांट लगने की बनी सम्भावना

खड्डा/कुशीनगर। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे के पहल पर सीएचसी तुर्कहा में आक्सीजन गैस प्लांट लगने की संभावना प्रबल हो गई है। इससे आक्सीजन की चुनौतियों से जूझ रहे लोगों को इलाज में काफी सहूलियत मिलेगी। सांसद विजय कुमार दूबे ने टोरेंट गैस के उच्चाधिकारियों के साथ तुर्कहां सी.एच.सी.पर आक्सीजन प्लांट लगाये जाने वाले स्थल का सोमवार को निरीक्षण किया। विभागीय औपचारिकता पूर्ण होते ही खड्डा क्षेत्र को सहज रुप से आक्सीजन मिलने लगेगा।
टोरेंट के उच्चाधिकारियों ने बताया कि यहाँ लगने वाले आक्सीजन प्लांट से 1.67 लीटर प्रति मिनट यानि 10 क्यूबिक मीटर प्रति घण्टा गैस का उत्पादन हो सकेगा।सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि मैनें प्रदेश सरकार के उच्चाधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग से खड्डा में 100 बेड के आक्सीजन बैकअप वाले वार्ड व अतिरिक्त स्टाफ की माँग किया है।उन्होने वार्ड सहित अस्पताल की अन्य ब्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डा.निलेश मिश्र, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.प्रभु, चिकित्साधिकारी डा.अरविंद, संदीप श्रीवास्तव, प्रदीप आनंद श्रीवास्तव, सुनील प्रजापति, पूर्व प्रमुख जिलाजीत यादव, संतोष दूबे, कोमल जायसवाल, राजू गुप्ता, विकास गुप्ता, टोरेंट गैस के अधिकारी व विशेषज्ञ मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक
मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नए रास्ते और नई परंपरा पर रोक

कुशीनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक
मुहर्रम पर अमन का पैगाम: तमकुहीराज पुलिस चौकी में ताजियेदारों संग पीस कमेटी की बैठक

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न…

पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा…

पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 
पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरा निवासी मन्तोष शर्मा ने राजनिति…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking