News Addaa WhatsApp Group Join करें

नहीं बंद होगी गोरखपुर आकाशवाणी केंद्र :सांसद रबि किशन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 23, 2020  |  8:16 PM

815 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नहीं बंद होगी गोरखपुर आकाशवाणी केंद्र :सांसद रबि किशन
  • सांसद रवि किशन ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री से किया मुलाकात
  • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा नहीं बंद होंगी कोई भी मशीन

गोरखपुर | सीएम के शहर में आकाशवाणी गोरखपुर केंद्र के श्रोताओं, कलाकारों और कर्मचारियो के लिए एक संतोष की खबर आ रही है पिछले दिनों से इस केंद्र को बंद होने की चर्चा में एक नई बात यह सामने आ रही है की गोरखपुर आकाशवाणी केंद्र की कोई भी मशीन अब बंद नहीं होगी।’ यह गोरखपुर का आकाशवाणी केंद्र है .. ‘ जारी रहेगा। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने आकाशवाणी केंद्र की समस्याओ को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से दिल्ली पहुँँचकर मुलाकात की और यहाँ की समस्याओ से अवगत कराया।सांसद की बातों को मह्त्व् देते हुए उन्होंने गोरखपुर आकाशवाणी केंद्र की किसी भी मशीन के न बंद होने की बात कहीं।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में बैरियरों पर एएसपी का ‘सरप्राइज चेक’,बहादुरपुर...

सांसद रवि किशन ने बताया कि आकाशवाणी केंद्र से जुड़े कलाकार और कर्मी इसके बंद होने की खबर से बेहद परेशान थे ।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मैंने दिल्ली पहुँँचकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की और यहाँ की समस्याओ से अवगत कराया ।उन्होंने सभी समस्याओ का निदान करते हुए कहा कि गोरखपुर आकाशवाणी केंद्र की कोई भी मशीने बंद नहीं की जाएगी।किसी भी कलाकार और कर्मी के रोजगार पर संकट नहीं आएगा।

विगत कुछ दिनों से गोरखपुर आकाशवाणी केंद्र के बंद होने की चर्चाएं जोरों पर थी।मामला जब सांसद रवि किशन तक पंहुचा तो उन्होंने इसका संज्ञान लेते हुए तत्काल गोरखपुर आकाशवाणी के संबंधित अधिकारियों से बात कर यहाँ की सभी समस्याओ को जाना।इन समस्याओ के निस्तारण के लिए उन्होंने तुरंत प्रसार भारती के सीइओ से बात की और यहाँ की सभी समस्याओ से अवगत कराया। बात करने के बाद सांसद ने बताया था कि न तो गोरखपुर आकाशवाणी केंद्र बंद हो रहा है और न ही किसी कलाकार या कर्मी की रोजी रोटी पर संकट आएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking