News Addaa WhatsApp Group link Banner

पत्रकारों के साथ लगातार घट रही घटनाएं चिंता की बिषय: बृज बिहारी त्रिपाठी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:
Published on: Aug 10, 2020 | 10:42 AM
1289 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

पत्रकारों के साथ लगातार घट रही घटनाएं चिंता की बिषय: बृज बिहारी त्रिपाठी
News Addaa WhatsApp Group Link

पत्रकारों के साथ लगातार घट रही घटनाएं काफी चिंता का विषय: बृजबिहारी त्रिपाठी

आज की हॉट खबर- “रियल सिंघम” की संवेदनशीलता: SHO शुशील शुक्ल ने बुजुर्ग की...

कुशीनगर | पत्रकारों के साथ लगातार घट रही घटनाएं काफी चिंता का विषय है। पत्रकारों की चाहे जो कटेगरी हो उसकी बात नहीं लेकिन पंजीकृत संस्थाओं के प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के वह लोग जो बिना वेतन, बिना फंड, बिना बीमा अपनी सेवाएं दे रहे है। उनके हित को ध्यान में रखते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए।
उक्त बातें पत्रकार, सामाजिक चिंतक व समालोचक बृज बिहारी त्रिपाठी ने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैठक के बाद बातचीत के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि सच्चाई कहने वाले पत्रकार उन लोगों के निशान बन रहे हैं जो आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे है। ऐसी परिस्थिति में कलम के सिपाहियों की स्वतंत्रता खत्म होने से लोक हित के लिए काफी संकट उत्पन्न हो गया है। आगे कहा कि हमारी केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग है कि जिस जनता के हित में जनादेश मिला है और जिस लोकतंत्र को आईने में संवारने की जिम्मेदारी एक उस व्यक्ति की है जिससे हर कोई उम्मीद रखता है लेकिन वह असुरक्षित है। उसके हक में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू की जाए

Topics: कसया

आपका वोट

View Result

यह सर्वे सम्पन हो चूका है!

कुशीनगर में खराब विद्युत व्यवस्था का कारण क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking