News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रवासी मजदूरों के सहयोग में हाथ बढ़ाये, समाजिक लोग, राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पर प्रवासी यात्रियों को करा रहे भोजन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 23, 2020  |  7:18 AM

2,188 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रवासी मजदूरों के सहयोग में हाथ बढ़ाये, समाजिक लोग, राष्ट्रीय राज मार्ग 28 पर प्रवासी यात्रियों को करा रहे भोजन WhatsApp
Responsive image

प्रवासी मजदूरों को भोजन पानी के साथ कई प्रकार की मदद कर रहे समाजिक लोग
कोरोना वरियर्स को न्यूज़ अड्डा का सलाम
पटहेरवा: वैश्विक महामारी का रुप ले चुकी कोरोना वायरस के चलते देश के बड़े शहरों में रोजगार करने गए प्रवासी मजदूरों का घर आने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है. मजदूर भूखे प्यासे घर पहुचने के जद्दोजहद में है प्रतिदिन हजारों लोग घर जाते देखे जा रहे है ऐसे में बीते कुछ दिनों से सामाजिक लोग उनके भोजन पानी के इंतजाम में युद्धस्तर पर जूट गए है जो वास्तविक समाज सेवा का संदेश दे रही है एक ओर समाज के संभ्रांत लोग राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर जगह जगह कैम्प कर मदद में खड़े देखे जा रहे है.तो दूसरी तरफ विभिन्न क्षेत्रों के ऐसे दिग्गज लोग भी सामने आए हैं जो अपनें संस्थानों के माध्यम से गांवों कस्बों में कुछ योगदान के कारण चर्चा में हैं.
इसी क्रम में फाजिलनगर के अहलादपुर निवासी समाजसेवी रहमत अली अपने सहयोगियों जगदम्बा शर्मा,ई.अजमत हुसेन,शिक्षक सिराजुद्दीन अंसारी,पूर्व प्रधान आफताब आलम,नंदलाल गुप्त विद्रोही आदि के साथ सूदूर प्रदेशों से आ रहे प्रवासियों को नियमित रुप से भोजन पानी उपलव्ध कराकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रहे हैं तो खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सपहां के मंत्री पंकज पांडेय अपने सहयोगियों के साथ मुसहर बस्ती बहुल गांव कोईलसवां समेत लवकुश पश्चिम पट्टी,सपहां,बतरौली आदि गांवों में जरुरतमंदों में संस्थान से बने खादी कपड़े के मास्क,साबुन,दूध का पैकेट व खाद्य सामग्री वितरित करने का काम किया है तो एक तरफ फाजिलनगर कस्बे में ग्लोरियस एकेडमी शिक्षण संस्थान के प्रबंधक ब्रजभूषण शुक्ल नें अप्रैल मई जून में फीस नहीं लेनें के साथ ही सभी कक्षाओं में निःशुल्क प्रवेश करने का संकल्प जाहिर कर स्कूल के छात्रों व अविभावकों को राहत देने का मिशाल कायम किया है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर के डा. सुनील चंद्र व डा.पवन बहादुर सिंह का निरंतर क्षेत्र के गांवों में घूमकर लोगों को जागरुक करना व पुलिस चौकी इंचार्ज नंदा प्रसाद अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ हाईवे से घरों को जा रहे प्रवासियों को पानी बिस्किट उपलब्ध कराने के साथ उन्हें ट्रको बसों से गंतव्य तक छोड़वानें का कार्य एक अलग छाप छोड़ा है
लाक डाउन के पश्चात प्रवासी मजदूरों का पैदल,सायकिल,मोटरसायकिल व प्राइबेट वाहनों के साथ बसों ट्रकों से लगातार आनें का सिलसिला जारी है रास्ट्रीय राजमार्ग 28 पर स्थित काजीपुर चौराहे पर विगत 10 मई से आने वाले राहगीरों को भोजन व पानी के साथ सेवा में अपने सहयोगियो के साथ जुटे रहमत अली नें विशेष रुप से यहां के समाज के संभ्रांतजनों पत्रकार उमेश पांडेय , मुकेश राय(छेदीबाबु), डा. पवन खरवार,डा.अख्तरुल,काजी जमाल अहमद,योगेश राय,बाबुलाल गौड़,लालता राय,गुड्डन पांडेय,सज्जाद अली,डा.गफ्फार अंसारी,कर्मुल्लाह शेख,धनई सेठ,गोपाल गुप्त,रमाशंकर चौधरी को नियमित रुप से पानी का पैकेट, खाद्यान्न सामाग्री के साथ हर प्रकार की मदद नियमित रुप प्रदान कर सेवा कार्य मे जुटे है

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking