Reported By: Omprakash Dwivedi
Published on: Dec 5, 2020 | 11:45 AM
912
लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर। औद्योगिक शहर बोईसर की सामाजिक संस्था कार्यसम्राट के रुग्णवाहिका का शुक्रवार को बोईसर विधानसभा के कर्मठ विधायक राजेश रघुनाथ पाटिल के शुभहस्तों से संस्था के कार्यालय में शुभारंभ किया गया।
सामाजिक लोक सेवा कार्यों को लेकर प्रतिबद्ध संस्था कार्यसम्राट के संस्थापक/अध्यक्ष विजय वैद्य का सपना अब साकार होने जा रहा है। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र बोईसर वासियों के मध्यम वर्गीय परिवारों को किफायती दर पर स्वास्थ्य सेवाओं में रुग्णवाहिका उपलब्ध कराना उनका मकसद जनहितार्थ सफल सिद्ध हुआ है।
बोईसर के पंजीकृत सामाजिक संस्था
कार्यसम्राट के कार्यालय पर जनसेवा के लिए शुभारम्भ के मुहूर्त के अवसर पर प्रमुख गणमान्यों में सुभाष पाटिल,भावना सुधीर विरार चारे, प्रभाकर पाटिल,कृष्णा देशमुख, महावीर सोलंकी जैन,विनोद भावर ,गणेश काले,अतुल देसाई के अतिरिक्त सुभाष पंडित,ईकरार भाई, जिलेदार वर्मा,उदयराज शुक्ला,राजू जाधव,संजय बारी, मिंटू भाई,रवि साहनी शुभम तिवारी, अनिल खंडारे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पंकज मोहन गौतम व धनेश निकाटे,रवि पाटिल ने आगतो को धन्यवाद और कार्यसम्राट संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विजय वैद्य ने उपस्थित सभी प्रेमी जनों का सेवा का मौका देने के लिए कृतज्ञता प्रकट किया।
Topics: पालघर न्यूज़ बोईसर न्यूज़