News Addaa WhatsApp Group Join करें

बोईसर पुलिस के सुपर काँप ने नाबालिग को भगाने वाले को नागालैंड से किया गिरफ्तार.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Apr 30, 2022  |  11:55 PM

1,750 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर पुलिस के सुपर काँप ने नाबालिग को भगाने वाले को नागालैंड से किया गिरफ्तार.।

■ बोईसर पुलिस को ढाई महीने बाद मिली बड़ी कामयाबी.।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

  पालघर.। जिले के बोईसर ईलाके से एक नाबालिग को चांद सितारों की सैर कराने का हवा हवाई  लालच दिखाकर  भगा ले जाने वाले एक आरोपी को स्थानीय पुलिस ने उसके चालाकी पर पैबंद लगाते आखिर कार ढाई महिने बाद नागालैंड राज्य के शोऊबा आऊट पोस्ट (निऊलैंड) थाने से मय नाबालिग संग गिरफ्तार कर कानून के विभिन्न धाराओं में यहां हवालात में पहुंचा दिया हैं।

आपके लिए और..- पुलिस ने पकड़ी ट्रक, जीपीएस ने खोला राज कब्जे में...

      उक्त कारवाई बोईसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुरेश कदम के मार्गदर्शन में सुपर काँप पुलिस सब इंस्पेक्टर योगेश खोंडे व पुलिस हवालदार अतिश कामनकर,पु.सि.सुरेश पाटिल अमित भरवाड की टीम ने बड़ी चतुराई से की है। बताया जाता है कि आरोपी चालाकी से बार- बार नाबालिग के साथ शहर दर शहर बीते महिनों में छुपने का जगह बदलता रहा था.।

 

     ज्ञात रहे कि  जिले के बोईसर थाना क्षेत्र अंतर्गत काटकर पाडा किराये के मकान में रह रहे एक महिला द्वारा विगत 08.02.22 को  पुलिस स्टेशन में उसके नाबालिग (15 वर्षीय) लड़की को किसी अज्ञात द्वारा  बहला कर भगाने का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बोईसर सुरेश कदम ने दर्ज मामलें में विवेचना की जिम्मेवारी सुपर काँप पीएसआई योगेश खोंडे को सौपते हुई कारवाई का रास्ता सुझाया था.।

      बताया जाता है कि अज्ञात आरोपी की तलाश में बोईसर पुलिस ने नाबालिग के बरामदगी के कोशिश तो शुरू कर दिया था लेकिन  बार बार चकमा देता आरोपी के गिरेबान तक आखिरकार पीएसआई खोंडे की टीम पहुंच गयी और नागालैंड  से आरोपी सद्दाम जलालुद्दीन हुसैन (23) वर्ष मुल निवासी आसाम राज्य वर्तमान निवासी बोईसर को मय नाबालिग गिरफ्तार करके 23.04.22 को बोईसर ले आयी। जिसे अब कोर्ट के आदेश पर कानूनी प्रक्रिया में जेल रवाना किया जा चुका है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले खड्डा तहसील क्षेत्र के लेखपालों…

लेखपाल संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर प्रांतीय कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वाहन पर लगभग 10 वर्षों…

पुलिस ने पकड़ी ट्रक, जीपीएस ने खोला राज कब्जे में लेने के बाद भी छह मिनट तक चलता रहा वाहन का मूवमेंट
पुलिस ने पकड़ी ट्रक, जीपीएस ने खोला राज कब्जे में लेने के बाद भी छह मिनट तक चलता रहा वाहन का मूवमेंट

थाने पहुंचने पर ट्रक से गायब मिला ‘सेल्फ’ मालिक ने एसपी से लगाई जांच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking