News Addaa WhatsApp Group Join करें

ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खुली खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 7, 2021  |  5:49 PM

652 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खुली खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन WhatsApp

खड्डा/कुशीनगर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खुली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया के जनता इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। जिसमें बालक वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में अवधेश कुमार प्रथम, दिवाकर यादव द्वितीय स्थान जबकि किस्मत यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उद्घाटन नेबुआ नौरंगिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

आपके लिए और..- चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…”...

जनता इण्टर कालेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़ में अलकनंदिनी प्रथम, नेहा द्वितीय तो आफरीन तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पकड़ियार बाजार की टीम विजेता रही जबकि दूसरे स्थान पर लौकरिया टीम रही | इसके साथ ही ऊंची कूद, लंबी कूद, कुश्ती आदि का भी आयोजन किया गया जिसमें विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि व अन्य अतिथि गण के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान सोहरौना के प्रधान प्रतिनिधि सुनील प्रजापति व जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आयोजक/संचालक क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ऋषिकेश यादव द्वारा मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।

क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी गण शैलेंद्र कुमार व आदर्श नायक के साथ पीआरडी ब्लॉक कमांडर खड्डा आनंद तिवारी व पतिराम शर्मा , मोतीलाल, नागेश्वर, रिंकू कुशवाहा, नितेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन
गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन

हाटा कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के रामपुर पौटवा में गूंजी गौमाता सम्मान के…

चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”
चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”

कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…

एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले…

तमकुहीराज एसडीएम की निगरानी में राजस्व टीम कर रही भौतिक सत्यापन, पात्र किसानों को मिलेगा नियमानुसार कृषि अनुदान
तमकुहीराज एसडीएम की निगरानी में राजस्व टीम कर रही भौतिक सत्यापन, पात्र किसानों को मिलेगा नियमानुसार कृषि अनुदान

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के नुकसान का आकलन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking