Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

महाराष्ट्र में लगा 31अगस्त तक लॉकडाउन

न्यूज अड्डा डेस्क
Jul 30, 2020, 7:15 AM IST • अब तक 1.9K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते बुधवार को लॉकडाउन को 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया। महाराष्ट्र में रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे हैं। हालांकि, सरकार ने मिशन बिगन अगेन के तहत कुछ रियायतें देने का भी ऐलान किया है।

महाराष्ट्र सरकार ने 31 अगस्त तक लॉकडाउन को बढ़ाने के साथ ही कुछ राहत भी दी है। सरकार ने 5 अगस्त से सुबह 9 बजे से 7 बजे के बीच मॉल्स, बिना थिएटर वाले मार्केट कॉम्प्लेक्स, फूड कोर्ट और रेस्तरां खोलने की अनुमति दे दी है।

Advertisement

इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने 5 अगस्त से उन आउटडोर खेलों को भी अनुमति दे दी है जिसमें टीम नहीं होती है जैसे की, गोल्फ कोर्स, आउटडोर फायरिंग रेंज, आउटडोर जिमनास्टिक, टेनिस, आउटडोर बैडमिंटन को शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए खेलने की अनुमति दे दी है। स्विमिंग पूल को संचालित करने की अनुमति नहीं दी गई है।

सरकार की ओर से जारी आदेश में लॉकडाउन को बढ़ाए जाने के साथ ही कहा गया है कि मिशन बिगन अगेन के अंतर्गत लागू पाबंदियों पर धीरे-धीरे ढील दी जाएगी। इसके साथ ही चरणबद्ध तरीके से बंद चल रही चीजों की फिर से शुरुआत होगी।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 9,211 रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बुधवार रात बढ़कर चार लाख के पार पहुंच गई। हालांकि, राहत की बात यह भी है कि मरीजों की रिकवरी दर में निरंतर सुधार जारी है। अब तक स्वस्थ लोगों की संख्या 2.39 लाख से अधिक हो चुकी है।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi