News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आगामी बकरीद त्योहार के मद्देनजर जनपद के मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ हुई पीस कमेटी की बैठक!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 30, 2020  |  9:20 AM

1,545 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आगामी बकरीद त्योहार के मद्देनजर जनपद के मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ हुई पीस कमेटी की बैठक!
  • समाजिक दूरी का पालन करते हुये घर पर ही नमाज अदा करे: भूपेन्द्र एस चौधरी (जिलाधिकारी)
  • शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण तरीके से मनाये बकरीद का त्यौहार: विनोद कुमार मिश्र(पुलिस अधीक्षक)
  • आगामी बकरीद त्योहार के मद्देनजर जनपद के मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ हुई पीस कमेटी की बैठक

News Addaaआज गुरुवार को जिलाधिकारी भुपेन्द्र एस. चौधरी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र द्वारा आगामी बकरीद त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद कुशीनगर के पुलिस लाइन्स के सम्मेलन कक्ष में मुस्लिम धर्म गुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पीस कमेटी की बैठक की सम्पन्न हुई।, बैठक में उपस्थित सभी लोगों से जिलाधिकारी कुशीनगर भूपेंद्र एस चौधरी ने अपील के साथ कहा की सभी लोग शासन द्वारा निर्गत किये गये निर्देशों को पालन करते हुए बकरीद का त्यौहार मनाये व लॉकडाउन के नियमों व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घर पर ही नमाज अदा करें* सामूहिक रूप से इकट्ठे होकर नमाज ना पढ़े, बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण तरीके से मनाएं। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र ने उपस्थित लोगों के साथ साथ आमजन से यह अपील किया की समाज में अराजकता एवं नफरत फैलाने वाले तत्वों की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि पुलिस सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए है सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।News Addaa

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

इस अवशर पर अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर फूलचन्द, क्षेत्राधिकारी खड्डा शिवस्वरुप, प्रतिसार निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, पी.आर.ओ. गोपाल पाण्डेय व अन्य सम्मानितगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking