रामकोला/कुशीनगर | रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम उर्दहा टोला-दुबौली के पास मथौली मार्ग पर कुसम्हा की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल की रामकोला की तरफ से जा रहे ट्रक की भिड़न्नत हो गयी जिसमें बाइक पर सवार दो युवक गंभीररूप से घायल हो गए। गंभीररूप से घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने रामकोला सीएचसी पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद रामकोला – मथौली मार्ग पर उर्दहा गांव के टोला दुबौली के पास मथौली की तरफ से आ रही बाइक एवं रामकोला की तरफ से जा रही ट्रक के आमने सामने टक्कर हो गयी।जिसमें बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने दोनो घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामकोला पहुंचाया तथा पुलिस को सूचना दी। एक की हालत नाजुक देख डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायल की पहचान हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झंगा मंगरूआ निवासी सूरज यादव पुत्र विद्या यादव उम्र 20 वर्ष तथा दूसरे की अभिषेक यादव पुत्र दिनेश यादव उम्र 24 वर्ष ग्राम बभनौली थाना रामकोला के रूप में हुआ। जिसमें दिनेश यादव उम्र 24 वर्ष की हालत काफी नाजुक बताया गया।अभिषेक यादव अपने मामा के लड़के सूरज यादव के साथ रामकोला बलुआ में तिलक समारोह में शरीक होने जा रहा था।
कुशीनगर। खाकी वर्दीधारियों की जिम्मेदारी, थाने की कार्यप्रणाली और फरियादियों की समस्याओं को सुनने…
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…