News Addaa WhatsApp Group Join करें

लोकायुक्त ने कुशीनगर के दो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षो के विरुद्ध सीएम को भेजी रिपोर्ट जानिये मामला है क्या??

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 26, 2021  |  7:42 AM

1,297 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लोकायुक्त ने कुशीनगर के दो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षो के विरुद्ध सीएम को भेजी रिपोर्ट जानिये मामला है क्या?? WhatsApp
Responsive image
  • कुशीनगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दंपती के खिलाफ…
  • लोकायुक्त ने कुशीनगर के दो अध्यक्षों के खिलाफ भेजी सीएम को रिपोर्ट

कुशीनगर | जनपद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दंपती के खिलाफ लोकायुक्त जस्टिस एनके मेहरोत्रा ने विजिलेंस जांच की सिफारिश की है। लोकायुक्त कुशीनगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों प्रदीप जायसवाल और उनकी पत्नी सावित्री जायसवाल के खिलाफ एक शिकायत पर जांच कर रहे थे। दोनों अध्यक्षों पर अपने रिश्तेदार की फर्म को करोड़ों के ठेके देने सहित भ्रष्टाचार के कई आरोप थे। लोकायुक्त ने जांच पूरी कर सिफारिशों के साथ अपनी जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भेज दी है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

यह था मामला

ओम प्रकाश वर्मा ने 24 दिसंबर 2014 को लोकायुक्त में कुशीनगर जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री देवी और उनके पति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के खिलाफ शिकायत दाखिल की थी। आरोप था कि दोनों ने भतीजे इंद्रजीत जायसवाल की फर्म को कई करोड़ के ठेके दिए। लोकायुक्त ने बताया कि प्रदीप जायसवाल 2005-2010 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे, जबकि उनकी पत्नी सावित्री जायसवाल 2010 से 2015 तक अध्यक्ष थीं। अधिकांश आरोप पांच साल पहले के थे और लोकायुक्त नियमावली के मुताबिक वह पांच से अधिक पुराने मामलों की जांच नहीं कर सकते हैं। लोकायुक्त ने पांच सालों के कार्यकाल के दौरान लगाए गए आरोपों की जांच में पाया कि सावित्री इंटरप्राइजेज को सावित्री जायसवाल ने 6.69 करोड़ से अधिक के ठेके दिए, जो नियम विरुद्ध है। वहां के अपर मुख्य अधिकारी ने भी स्वीकार किया कि नियमों को दरकिनार कर सावित्री इंटरनेशनल को ठेके दिए गए हैं। लोकायुक्त ने सिफारिश की है कि दोनों अध्यक्षों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 के तहत अभियोजन चलाए जाने के लिए पूरे मामले की जांच विजिलेंस से करवाई जाए। इसके अलावा मनरेगा के तहत कुशीनगर में बनाए गए पुल के गिरने की जांच कर रही सीबीआई ने अक्टूबर 2014 में सावित्री जायसवाल के घर सहित लखनऊ, बुलंदशहर और गोरखपुर में भी छापा मारा था। सीबीआई की एंटी करप्शन शाखा ने उनके पति से भी पूछताछ की। 19 स्थानों पर हुई इस कार्रवाई में टीम को अहम दस्तावेज हाथ लगने की बात कही गई थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking