News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: खुद हुए कोरोना संक्रमित लेकिन जारी रही मरीजों की मदद, फोन पर देते रहे परामर्श व दवाएं!

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

May 27, 2021  |  12:20 PM

1,174 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: खुद हुए कोरोना संक्रमित लेकिन जारी रही मरीजों की मदद, फोन पर देते रहे परामर्श व दवाएं!
  • डॉ स्वपनिल श्रीवास्तव की हो रही चहुँओर सराहना।
  • संक्रमण के दौरान फ़ोन पर देते रहे मरीज़ों को परामर्श।

सुकरौली/कुशीनगर।सुकरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवतहा में तैनात डॉ स्वपनिल श्रीवास्तव की क्षेत्र में चारो ओर सराहना हो रही हैं।पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगने के बाद जांच कराने के बाद उन्होंने अपने आप को कोरोना संक्रमित पाया और होम क्वारंटाइन हो गए। फिर भी स्वास्थ्य लाभ लेते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी किया जिससे उनकी प्रशंसा हर तरफ हो रही है।उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीज़ों को फ़ोन के माध्यम से उपचार हेतु परामर्श देते रहे। संक्रमण से ठीक हो जाने पर वे अपने ड्यूटी पर वापस लौटकर मरीज़ों में संक्रमण की जांच, संक्रमित को उपचार तथा टीकाकरण की प्रक्रिया में लग गए। बताते चलें कि डॉ स्वपनिल श्रीवास्तव जो पिछले तीन साल से अधिक समय में सुकरौली के स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सक के रूप मेंअपनी सेवा दे रहे हैं। साथ ही उन्हें कोविड प्रभारी भी बनाया गया है।अपने मृदभाषी, अनुभव तथा कार्यशैली के कारण मरीज़ों द्वारा उनकी प्रशंसा हो रही हैं।सुकरौली: खुद हुए कोरोना संक्रमित लेकिन जारी रही मरीजों की मदद, फोन पर देते रहे परामर्श व दवाएं!

आज की हॉट खबर- भीषण गर्मी में भी उमड़े मां के भक्त, हाटा में...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण गर्मी में भी उमड़े मां के भक्त, हाटा में संपन्न हुई जिलास्तरीय मासिक महाआरती
भीषण गर्मी में भी उमड़े मां के भक्त, हाटा में संपन्न हुई जिलास्तरीय मासिक महाआरती

हाटा, कुशीनगर। भीषण गर्मी के बावजूद रविवार को हाटा क्षेत्र के बाघनाथ परागपुर स्थित…

सभी वर्ग के लोगों तक पहुंच रहा सरकार की योजनाओं का लाभ- सुधीर राव
सभी वर्ग के लोगों तक पहुंच रहा सरकार की योजनाओं का लाभ- सुधीर राव

हाटा कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…

थाना समाधान दिवस में आए कुल 13 मामले,दो का मौके पर निस्तारण 
थाना समाधान दिवस में आए कुल 13 मामले,दो का मौके पर निस्तारण 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे की अध्यक्षता में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking