News Addaa WhatsApp Group Join करें

स्वास्थ्य कर्मियों पर फुलों की बारिश।।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 19, 2020  |  9:59 AM

1,276 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्वास्थ्य कर्मियों पर फुलों की बारिश।। WhatsApp
Responsive image

*स्वास्थ्यकर्मियों पर फूल बरसा कर ग्रामीणों ने किया स्वागत*
*घबराये नही,सतर्क रहें-डॉ एल.बी.यादव*
हाटा,कुशीनगर
स्थानीय ब्लाक के ग्राम पिपरा तिवारी के जूनियर विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में महाराष्ट्र, गुजरात व हरियाणा से आये लगभग दो दर्जन प्रवासी श्रमिक रुके हुये है। जिनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ एल.बी यादव के साथ पांच सदस्यीय स्वास्थ्य टीम पहुँची।
जांच टीम के विद्यालय पर पहुँचने पर वहाँ उपस्थित ग्रामीणों ने चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों पर फूल बरसा कर उनका स्वागत व अभिनन्दन किया तथा ताली बजाकर उत्साह भी बढ़ाया। ग्रामीणों ने कहा कि इस समय आप सब की सेवा से ही हम सभी लोग सुरक्षित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आप लोगों को भी सुरक्षित रखे।
इस दौरान वहां उपस्थित प्रवासी श्रमिको को सम्बोधित करते हुये डॉ यादव ने कहा कि कोविड-19 बीमारी को लेकर धबराने व डरने की जरूरत बिलकुल नही है, पर सतर्क जरूर रहे। और कुछ जरूरी सावधानी बरतें जैसे-सोसल डिस्टेण्टिंग का पालन करे,हर घण्टे साबुन से हाथ की सफाई करें, मुँह को ढककर रखे,कोई भी अनजान बस्तु को न छुये यदि किसी वजह से छू लिये तो तत्काल साबुन से हाथ धूल ले। उन्होंने बताया कि ताजा व गर्म भोजन का ही प्रयोग करे,गुनगुने पानी का सेवन करे। विटामिन डी व सी प्रचुर मात्रा में ले। और इस दौरान यदि किसी व्यक्ति को बुखार,खाँसी व सांस लेने में दिक्कत हो तो स्वास्थ्य केंद्र को तत्काल सूचित करें।
स्वास्थ्य टीम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र,एआरओ सत्यप्रकाश रावत,एल टी देवेंद्र सिंह,विवेकानन्द मिश्र,विशम्भर प्रसाद,मुनीब अहमद व स्वागत करने वाले ग्रामीण में प्रमोद तिवारी,आलोक कुमार,संजय कुमार,अनवर अंसारी आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking