News Addaa WhatsApp Group Join करें

कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,वायरल विडियो बना चर्चा का विषय।।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 19, 2020  |  8:54 AM

1,510 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप,वायरल विडियो बना चर्चा का विषय।।

विश्वजीत राय की रिपोर्ट:-
पिपरा बाजार/कुशीनगर
कोटेदार द्वारा राशन की कालाबाजारी कर एक नव युवक के हाथों राशन बेचने व ग्रामीणों द्वारा उसे धर दबोचने का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
          उक्त वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक युवक द्वारा मोटर साइकिल पर राशन लादे हुए है जिसे गांव के कुछ लोग पकड़ कर पूछ ताछ कर रहे है और कहते नजर आ रहे है कि उक्त राशन कोटेदार के यहाँ से ब्लैक कर लाया गया है जबकि राशन लिया युवक कहता नजर आ रहा है कि वह यह राशन अपने मौसा के घर से लेकर आ रहा है जिसके लिए उसने अपने मौसा को पैसा दिया था।फिलहाल मामला जो भी हो यह तो जांच के बाद ही पता चल सकता है।
        उक्त वायरल वीडियो विशुनपुरा विकास खण्ड के मिठहा माफी गांव का बताया जा रहा है।इस सम्बंध में उक्त गांव के ग्राम प्रधान रामायन कुशवाहा ने बताया कि उक्त मामला मेरे सज्ञान में आने के बाद सम्बन्धित जिम्मेदारों को इसकी सूचना दे दी गई है जबकि कोटेदार का कहना है कि उक्त वायरल वीडियो को मैने भी देखा है जिसमे पकड़ा गया युवक यही कहता नजर आ रहा है कि वह राशन अपने मौसा के यहाँ से लेकर आ रहा है जबकि पकड़ने वाले लोग बार बार उसपर कोटेदार की बात कह दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है।फिर भी अगर जांच की बात आती है तो मेरा स्टॉक जांच किया जा सकता है।यह सब गंवई राजनीति से प्रेरित हो कर मुझे बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।इस सम्बंध में एसओ उमेश कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल व दो बोरी राशन है, प्रधान आए थे सप्लाई इस्पेक्टर जो रिपोर्ट देंगे उसी पर कार्यवाही किया जाएगा।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking