News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, दो अदद ट्रैक्टर , दो अदद अवैध असलहे के साथ तीन गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 19, 2021  |  2:54 PM

1,375 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, दो अदद ट्रैक्टर , दो अदद अवैध असलहे के साथ तीन गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गैंग का खुलासा करते हुये उनके कब्जे से चोरी की दो ट्रैक्टर के साथ दो अदद अबैध असलहे व गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

बता दे जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एनएच-28 चौकी बहादुरपर के पास से तीन अभियुक्तों क्रमश: बूंदा मियाँ पुत्र अलीअख्तर निवासी इंदरवा अब्दुल्ला थाना गोपालगंज टाउन जनपद गोपालगंज बिहार, गोविंदा प्रसाद कुशवाहा पुत्र चन्द्रमा कुशवाहा निवासी मतया थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज बिहार, जुगुल राय पुत्र स्व0 श्यामदेव राय निवासी मुकंदपुर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दो अदद ट्रैक्टर व अभियुक्त बुन्दा मियाँ व गोविंदा के पास से एक-एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय एक-एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। मुकामी पुलिस ने बताया है की उपरोक्त अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है जिसका सरगना बुन्दा मियाँ है, जो गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर जनपद कुशीनगर व आस-पास के क्षेत्रों से ट्रैक्टर की चोरी करता है व यूपी- बिहार में अच्छे दाम पर बेच देते है। पूछताछ से अभियुक्तगणों ने थाना विशुनपुरा, कोतवाली हाटा से भी ट्रैक्टर चुराने की बात स्वीकार की है साथ ही य़ह भी बताया कि एक अन्य व्यक्ति रामप्रवेश जो हम लोगो के साथ का है जो थाना विशुनपुरा से चोरी हुए ट्रैक्टर को पश्चिम उत्तर प्रदेश में बेचने गया है जो थाना स्थानीय के उपरोक्त मुकदमे में भी वांछित है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0-95/2021, धारा 379/41/411 भादवि, मु0अ0सं0- 96/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम बुंदा मियाँ व मु0अ0सं0-97/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम गोविन्दा प्रसाद के विरुद्ध पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से ट्रैक्टर पावर ट्रैक यूरो 50 सुपर मैक्स ट्रैक्टर स्वराज 744 FE दोअदद देशी तमंचा .315 , बोर व 02अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर की बरामदगी हुई है। इस सराहनीय कार्य मे प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धर्मेन्द्र सिंह,चौकी प्रभारी बहादुरपुर
दीपक सिंह ,हे0का0 सुशील कुमार सिंह सर्विलांस सेल, का0 अभिषेक कुमार सर्विलांस सेल, का0 आतिश कुमार सर्विलांस सेल , का0 चंद्रभान वर्मा , का0 देवेन्द्र मोहन यति ,का0 अवधेश कुमार ,का0 उमेश कुमार, का0 मो0 अखण्ड प्रताप सिंह थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर की भूमिका सक्रिय रही।

संबंधित खबरें
तीन जुआड़ी गिरफ्तार, ₹2180 बरामद
तीन जुआड़ी गिरफ्तार, ₹2180 बरामद

तुर्कपट्टी। पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के पास एक निर्जन जगह पर जुआ…

खड्डा: महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर बलात्कार करने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
खड्डा: महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर बलात्कार करने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार की भोर…

नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विमलेश ने जीता कांस्य पदक
नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विमलेश ने जीता कांस्य पदक

कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी व उत्तराखंड प्रदेश के…

कुशीनगर: उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारी बने गुलाम रजा गौस मंसूरी
कुशीनगर: उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारी बने गुलाम रजा गौस मंसूरी

बंगरा निवासी गुलाम का वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking