खड्डा, कुशीनगर। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी अवैध अस्पतालों के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं कार्रवाई के वावजूद खड्डा कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल की ओटी सील होने के बाद भी संचालक द्वारा ओटी खोलकर आपरेशन करने और बुजुर्ग की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। आपरेशन के बाद बुजुर्ग की मौत हो जाने पर स्वास्थ्य महकमे के कार्रवाई पर कई सवाल खड़ा हो रहें हैं। परिजनों ने खड्डा थाने पर तहरीर देकर अस्पताल संचालक पर कार्रवाई की मांग की है।
खड्डा कस्बे के सिसवां बाइपास रोड पर एक मकान में आयुष्मान हास्पिटल संचालित है। अवैध अस्पतालों के जांच के क्रम में हास्पिटल के ओटी को अधिकारियों ने सील कर दिया था। आरोप है कि थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव निवासी वोटलाल कुशवाहा 65 वर्ष की मूत्राशय में पथरी होने पर उक्त हास्पिटल संचालक ने आपरेशन कर दिया जहां शनिवार को उनकी हालत नाज़ुक हो गई और अंततः उनकी मौत हो गई। इसके बाद संचालक रामप्रवेश हास्पिटल के अन्य कर्मचारी फरार हो गए। सूचना आम होते ही अस्पताल पर भीड़ जुट गई। मृतक के पुत्र राजू कुशवाहा ने अस्पताल संचालक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।
लोगों का कहना है कि गांव गांव जगह- जगह कुकुरमुत्ते की तरह फैले ऐसे अस्पतालों पर कितने भोले- भाले लोगों को जान गंवानी पड़ेगी या स्वास्थ्य विभाग के छापेमारी या कार्रवाई के बाद ऐसे अस्पताल संचालकों पर कब बड़ी कार्रवाई होगी।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…