News Addaa WhatsApp Group link Banner

जल्द से जल्द हो मूर्ति चोरी का खुलासा:-आरपीएन सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:
Published on: Sep 14, 2020 | 1:18 PM
929 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

जल्द से जल्द हो मूर्ति चोरी का खुलासा:-आरपीएन सिंह
News Addaa WhatsApp Group Link
जल्द से जल्द हो मूर्ति चोरी का खुलासा, हर संभव मदद को तैयार:-आरपीएन सिंह
कप्तानगंज कुशीनगर:- हाटा के पिपरैचा कुटी स्थित राम जानकी मंदिर पर विगत दिनों भगवान राम की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई थी, जिसका आज तक खुलासा नहीं हो पाया!दिन सोमवार को पूर्व गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने राम जानकी मंदिर का दौरा कर मंदिर के पुजारी रामधनी मल्ल जी सहित स्थानीय लोगों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया साथ ही श्री सिंह ने कहा कि कल कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से मुलाकात कर इस मामले की गंभीरता से जांच एवं जल्द से जल्द दोषियों को पकड़कर उनको कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग करेगा साथ ही उत्तर प्रदेश  सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान राम  के नाम पर राजनीति करने वाली सरकार में भगवान राम की मूर्ति सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का क्या हश्र होगा! इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह   किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष व्यास ओझा,प्रमोद पांडे,हिमांशु मिश्रा,अमरेंद्र मल्ल,रामअशीष सिंह,अभय शंकर त्रिपाठी,अंशु मणि त्रिपाठी,अरुण कुमार चौबे,अमित मिश्रा,अरशद खान,रामकुमार गोड़,रमन श्रीवास्तव,जितेन्द्र सिंह,आदित्य तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें!

आज की हॉट खबर- सेवरही : आपसी विवाद में चाकू से हमला,एक की मौत...

Topics: हाटा

आपका वोट

View Result

कुशीनगर में खराब विद्युत व्यवस्था का कारण क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking