वेद प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
जनता के सेवा के लिए हर पल है तैयार, जागरूकता से ही बचाव सम्भव है-मोहनवर्मा (नपाध्यक्ष हाटा)
हाटा कुशीनगर- कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए दिन शुक्रवार को नपा अध्यक्ष मोहनवर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों को सौपा सेनेटाईजर मास्क व साबुन ।
शुक्रवार प्रातः नपा अध्यक्ष मोहन वर्मा ने नगरपालिका क्षेत्र के 87बूथों पर कोरोना महामारी के बचाव व आमजन के सुरक्षा के दृष्टिकोण से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमरनाथ यादव को चार हजार साबुन, चार हजार मास्क, चार हजार सेनेटाइजर प्रदान किया।इन्हें पदाधिकारियों द्वारा सेक्टर संयोजक, वूथ अध्यक्ष को दिया जाएगा जो आम जन मे वितरण करेगे।
इस दौरान श्री वर्मा ने कहा कि जनता की सुरक्षा व बचाव नपा की पहली प्राथमिकता है , सावधानी से ही हम कोरोना पर विजय हासिल कर सकते हैं।समाजसेवियो व जागरूक लोगो द्वारा अपने दायित्वों का पालन करते हुए आम जन को जागरूक करने की जरुरत है।नपा द्वारा लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है।नपा अध्यक्ष ने आमजन से अपील भी किया कि सामाजिक दूरी का पालन करे व मास्क लगा कर ही आवश्यकता पड़ने पर बाहर निकले।इस दौरान भाजपा महामंत्री राजन गोड,प्रा०का०सदस्य उदयभान कुशवाहा जयप्रकाश जायसवाल , रामप्यारे भारती,धीरज यादव, सुबाष सिंह, अर्जुन आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…