कप्तानगंज कुशीनगर | विद्युत उपकेन्द्र कप्तानगंज अन्तर्गत आने वाले तुर्कहां गांव के दक्षिण टोला में गुजरने वाली विद्युत तार पिछले कई वर्षो से बहुत नीचे और ढीला होकर लटक रहा है जिसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है,।
बतादें कि मोतीचक विकास खंड के ग्राम सभा तुर्कहां के दक्षिण टोले पर गांव के पश्चिम में ट्रांसफार्मर से होकर गांव में जाने वाली विद्युत तार इस कदर ढीले व नीचे लटक गये कि लोगों का आना-जाना दुश्वार हो गया है। यहां तक गांव के लोग सर पर पशुओं के लिए चारा ले जाने से भी कतरा रहे है क्योंकि विद्युत तार सटने की प्रबंल आशंका बनी रहती है। इसके अलावा गांव में उस रास्ते से ट्रैक्टर-ट्राली सहित चार पहिया वाहन भी गांव में प्रवेश नही कर पा रहे है जिससे किसानों को अपना अनाज घर तक ले जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विरेन्द्र साहनी के घर के समीप लटके तार ग्रामीणों के हाथ से सम्पर्क में आ रहे है जिससे कभी भी कोई अनहोनी होने का डर बना रहता है। गांव के हरेन्द्र सिंह, कपिल, दशरथ, जवाहिर, जगदीश व लहरी सिंह आदि ने बताया कि विभाग को ग्राम प्रधान के माध्यम से कई बार अवगत कराया गया है लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया गया है शायद विभाग को किसी अनहोनी का इंतजार है।
मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…
इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…
कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने कसया/कुशीनगर (न्यूज…
रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…