News Addaa WhatsApp Group Join करें

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 9, 2026  |  10:13 AM

2,367 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर से लापता हुई छह लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस तेज़, संवेदनशील और समन्वित कार्रवाई ने न सिर्फ एक संभावित बड़ी अनहोनी को टाल दिया, बल्कि जिले में पुलिस की सतर्कता और तत्परता का भी मजबूत संदेश दिया है।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 को थाना कसया क्षेत्र से सूचना मिली कि छह लड़कियां बिना किसी को बताए घर से निकल गई हैं। मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई, जब एक लड़की ने अपने परिचित को बताया कि वे सभी लखनऊ जाकर आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं और अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं। सूचना मिलते ही थाना कसया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीमों का गठन किया। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में थाना कसया, थाना तमकुहीराज, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल को सक्रिय किया गया। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया, साथ ही कई जिलों में समन्वय स्थापित कर सघन तलाश अभियान चलाया। पुलिस की लगातार मेहनत रंग लाई और 9 अप्रैल 2026 को सभी छह लड़कियों को जनपद बस्ती के गौर स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।

सूत्रों के मुताबिक, लड़कियां घर से निकलकर तमकुहीरोड पहुंचीं और फिर बिहार के रास्ते बस्ती के गौर स्टेशन तक पहुंच गईं। हालांकि पुलिस अभी इस पूरे घटनाक्रम के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। एक साथ छह लड़कियों का घर छोड़ना और लखनऊ जाकर आत्मनिर्भर बनने की योजना बनाना कई सामाजिक और पारिवारिक सवाल भी खड़े कर रहा है। आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां थीं, जिनके चलते इन युवतियों ने यह बड़ा कदम उठाया? पुलिस अब सिर्फ बरामदगी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे घटनाक्रम की तह तक जाने के लिए गहन पड़ताल कर रही है। शुरुआती जांच में कुछ अहम संकेत मिले हैं, जिनसे आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

बरामद की गई लड़कियों में किरण (18), मनीषा (18), नंदिनी (18), सलोनी (13), अनुष्का (19) और रिफत खातून (22) शामिल हैं। इनमें सलोनी नाबालिग है, जिससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ जाती है।

इस सफल अभियान को अंजाम देने में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह (थाना कसया), प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय (थाना तमकुहीराज), स्वाट प्रभारी उप निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक आदर्श मिश्रा, उप निरीक्षक गणेश प्रजापति, सर्विलांस सेल के कर्मियों के साथ महिला आरक्षी साधना गिरी और शैलजा तिवारी की भूमिका बेहद सराहनीय रही।

 

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने इस सफल ऑपरेशन में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कुशीनगर पुलिस की यह मुस्तैदी एक बार फिर साबित करती है कि संकट की घड़ी में पुलिस हर मोर्चे पर पूरी तत्परता से खड़ी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking