News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: प्रदेश में लगातार जहरीली शराब काण्ड के बाद भी जिम्मेदार मौन, आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस निष्क्रियता से फल-फूल रहा है अवैध कारोबार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 2, 2021  |  6:37 AM

1,282 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: प्रदेश में लगातार जहरीली शराब काण्ड के बाद भी जिम्मेदार मौन, आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस निष्क्रियता से फल-फूल रहा है अवैध कारोबार
  • आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस निष्क्रियता से फल-फूल रहा है अवैध कारोबार
  • तरयासुजान थाना क्षेत्र का मामला

अशोक कुमार द्विवेदी

तमकुहीराज | जहां आज कल प्रदेश में जहरीली शराब पीने से मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं बिहार सीमा से सटे सरकारी शराब के दुकानों पर नियम और कानून को ताक पर रखकर दिनों रात बिहार में शराब बेचने की चर्चाओं का बाजार गर्म है। जिसके आड़ में अवैध शराब का कारोबार भी खूब फल-फूल रहा है और जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में...

उल्लेखनीय हो कि तरयासुजान थाना क्षेत्र के बिहार सीमा से सटे सरकारी शराब की दुकानों पर जो दृश्य दिखाई दे रहा है वह हैरान करने वाला है। लेकिन जिम्मेदारों की निष्क्रियता से सरकारी शराब के दुकान सलेमगढ़, बहादुरपुर, लतवा चट्टी, डिबनी बजार, दाहुंगज , तिनफेडिया,दनियाड़ी, सिसवा, अहिरौली दान,तरयासुजान से सरेआम बिहार में शराब की खेप दो पहिए और चार पहिए वाहनों से भेजा जा रहा है। वहीं इन स्थान पर संचालित दुकानों का कोई खोलने और बंद करने का कोई समय सीमा नहीं रह गया है। लेकिन आबकारी विभाग का दावा है कि सुबह दस बजे से रात्रि दस बजे तक हि सरकारी देशी और विदेशी शराब की दुकान खुलेंगे। लेकिन दूसरी तरफ इस दावा को क्षेत्रीय आबकारी विभाग के लोग हवा निकालने में लगे हैं। जिसका सिधा वजह है कि सरकारी दुकानों का खुलने और बन्द होने का कोई समय सीमा नहीं रह गया है। जानकर तो यहां तक बताते हैं कि देर रात तक सरकारी दुकानों का संचालन के बाद सुबह भोर तीन बजे से लेकर सात बजे सुबह तक दुकानों को खोलकर बिहार के पैरोकारौ को अधिक रेट में एक गत्ते पर पैसा लेकर देशी और विदेशी शराब उनके वाहनों पर बोरे में लादकर सरेआम सप्लाई किया जा रहा है। साथ ही उसके आंड में अवैध शराब का भी कारोबार फल फुल रहा है। लेकिन जिम्मेदार आबकारी विभाग के लोगों द्वारा नहीं तो जांच किया जाता है और नहीं आज तक कोई ठोस कार्रवाई किया गया। जिससे इस अवैध कारोबार पर विराम लग सके। वहीं आज कल यूपी का शराब यूपी सीमा से मात्र दो किलोमीटर दूर पर प्रतिदिन बिहार पुलिस और उत्पादन विभाग द्वारा पकडा जा रहा है। और यूपी के आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है। जानकारी हो कि पिछले बर्षो इस जनपद के सेवरही और तरयासुजान थाना क्षेत्र में जहरीली शराब काण्ड भी हुआ था जिसके बाद सासन द्वारा एक बड़ी विभागीय कार्रवाई किया गया था लेकिन आज फिर कारोबार परवना चढ़ा हुआ है। और लगातार प्रदेश में जहरीली शराब काण्ड की खबरें भी सामने आ रही है फिर भी आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस इसकी सुधी नहीं ले रहा है। जिसके वजह से एक बार फिर कोई बड़ी घटनाएं होने का विभाग इंतजार कर रहा है। इधर पंचायत चुनाव को लेकर शराब की खपत दिनों रात बढ़ रहा है‌ और अवैध शराब का कारोबार भी अपने चरम सीमा पर दौड़ रहा है। लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। जब इस विषय में जिला आबकारी अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने ने बताया कि एक व्यक्ति को शराब देने की एक सीमा तय है, और दुकानों को खोलने और बन्द करने का भी सीमा निर्धारित है। लेकिन इसके बावजूद अगर सिमा से अधिक शराब और दुकान खोलने की बात सामने आरही है तो जांच करके सम्बंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। रहा तस्करी की बात तो यह हमारे संज्ञान में नहीं‌ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking