तमकुही/कुशीनगर | कोविड-19 के टीकाकरण के दूसरे चरण में तमकुही सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व आशाओं को टीके लगाए गए। 76 लोगो का टीकाकारण हुआ।
गुरुवार को तमकुही सीएचसी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डा. संजय कुमार की देखरेख में सुबह नौ बजे टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू हुआ। डा. संजय कुमार ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना वायरस कई महीनों से सभी को परेशान कर रहा हैl अब कोरोना-19 की वैक्सिन आ गई है और हर कोई खुश हैl कुछ महीने में सभी का टीकाकरण हो जाएगाl कई महीनों के संघर्ष के बाद वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस की वैक्सिन बनाने में सफलता पाई हैl उन्होंने बताया कि 61 महिला व 15 पुरुषो को टीके लगाए गये हैं। एचईओ विनय नायक, डा. दिग्विजय राय, संजय द्विवेदी, डा. सचिन्द्र राय, बीपीएम प्रवीण राय, उमेश कुशवाहा, बीसीपीएम वाहिद हुसेन, एएनएम सुधा सिंह, एएनएम शांति गौड़, विजय चौहान, उमेश राय ने खुशी जताई। इस दौरान अमन, गीता शर्मा, अनामिका भारती, स्वाति, सावित्री, इंदुरानी ,आदि सहित सस्वास्थ्यकर्मी, आशाकर्मी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…