कुशीनगर | सूबे की पुलिस की आज सुबह-ही सुबह एक अनुकरणीय चेहरा सामने आया है।कुशीनगर में विनोद कुमार मिश्र की कुबेरस्थान की पुलिस ने आज भोर में सड़क पर तड़प रही एक बीमार महिला को अस्पताल ही नही पहुचाया, उसकी दवा की बंदोबस्त कर एक अनोखा मिसाल पेश करते हुये अपनी मानवीय चेहरा का एक बार फिर पटल पर उजागर किया है।
बीती रात्रि भोर में लगभग तीन बजे ग्राम शिवराजपुर निवासी सोनी देवी पत्नी नितेश प्रजापति की तबीयत अचानक खराब हो गई, उसे अस्पताल जाने के लिए कोई साधन नहीं था अपने सास के साथ दवा कराने के लिए घर से निकली थाना क्षेत्र के ग्राम सिकटा के सामने सड़क पर खड़ी थी साधन का इंतजार कर रही थी औऱ कराह रही थी। तब तक उधर से *रात्रि गस्त करते हुए कुबेरस्थान थाना पर कार्यरत उप निरीक्षक अजीत कुमार यादव मय हमराही कांस्टेबल जयप्रकाश यादव कांस्टेबल सूर्यदेव सिंह की नजर सड़क के किनारे खड़ी उस कराह रही महिला पड़ी, पुलिस टीम ने गाड़ी रोका उससे बातचीत किया, उसकी पीड़ा को सुनकर तत्काल सहायता प्रदान करते हुए बीमार महिला व उसकी सास को अपने सरकारी गाड़ी में बैठा कर सीएचसी कुबेरस्थान अस्पताल पहुंचाया , इस खबर की जैसे ही जानकारी थानाध्यक्ष कुबेरस्थान महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी को हुई उन्होंने बिना देर किये अस्पताल पुहंच वहाँ डॉक्टर से उसकी इलाज शुरू कराई। जहां पर महिला की जान बची।
पुलिस की इस कृत्य कार्य की चहुँओर आज सुबह से चर्चा शुरू है, वही दूसरे तरफ पीड़ित महिला ने पुलिस व डॉक्टर टीम को सहृदय धन्यवाद दिया । स्मरण रहे की कुशीनगर में अपने मुखिया विनोद कुमार मिश्र के दिशा निर्देशन में पुलिस आमजनों के बीच मे काफी बदली नजर आ रही है, अब आवश्कता है हम भी अपना नजरिया बदले।
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…
सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…
कुशीनगर। जिले में शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे हैं, लेकिन कुशीनगर…