News Addaa WhatsApp Group

रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 20, 2021  |  6:05 PM

1,422 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गुरूवार को डा0 प्रियंका राय एवं राजस्व निरीक्षक रामकोला शिव प्रसाद के नेतृत्व में आर आर टी टीम जनता इंटर कालेज मोहल्ले में पहुँची और बारिश के बावजूद डोर टू डोर पहुँच 65 लोगों की एंटीजन किट से जाँच की। अधिकारियों के देख-रेख में टीम की सदस्य सीएचसी की लैब टेक्नीशियन ममता जयसवाल के द्वारा एन्टीजन किट से कुल 65 लोगो की कोरोना जांच की गई।आर आर टी टीम के प्रभारी डा0 राय और राजस्व निरीक्षक श्री गुप्ता ने बताया कि एंटीजन किट से 65 लोगों की जाँच की गई जिसमें पॉजिटिव व्यक्ति के घर के सिर्फ एक का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ आया है।उन्होंने बताया कि आर टी-पीसीआर जाँच के लिए भी सभी का सैम्पल लिया गया है।जिसकी जाँच रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से 2 दिन बाद आयेगी।पॉजिटिव आये व्यक्ति को हिदायत दे दी गई है कि दस दिन तक अलग-अलग कमरे रहे और पुनः जाँच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही बाहर निकले।इस दौरान हल्का लेखपाल संगम प्रसाद, अवधेश पासवान सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

संबंधित खबरें
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा

मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…

दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।
दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।

इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…

Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.
Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.

कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…

कसया पुलिस ने लूट की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त को बारह घण्टे के अन्दर दबोचा!
कसया पुलिस ने लूट की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त को बारह घण्टे के अन्दर दबोचा!

कुशीनगर । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking