News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: फर्जी अभिलेख के आरोप में शिक्षामित्र की सेवा समाप्त

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 20, 2020  |  6:44 AM

893 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: फर्जी अभिलेख के आरोप में शिक्षामित्र की सेवा समाप्त

चंद्र प्रकाश त्रिपाठी/न्यूज़ अड्डा

आज की हॉट खबर- कप्तानगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव: 10 मिनट में दो...

सुकरौली/कुशीनगर | जांच के दौरान फर्जी अभिलेख की पुष्टि के बाद बीएसए ने शिक्षामित्र की सेवा समाप्त कर दी है।
सुकरौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लेहनी (प्रथम) में वर्ष 2005 में रंजना शुक्ला का शिक्षामित्र के पद पर चयन हुआ था। सुकरौली क्षेत्र के सुम्हाटार निवासी अजयनाथ ठाकुर ने इनका शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी होने का आरोप लगाते हुए बीएसए से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी। जांच में शिक्षामित्र की पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) और उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) का प्रमाण पत्र फर्जी निकला। बीएसए ने इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षामित्र रंजना शुक्ला की सेवा समाप्त कर दी है।
बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि जांच में प्राथमिक विद्यालय लेहनी (प्रथम) में तैनात शिक्षामित्र रंजना शुक्ला के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। इनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। अभी अन्य कई शिक्षकों के विरुद्ध जांच जारी है।

संबंधित खबरें
जय बाबा को अ भा ब्राम्हण महासभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई 
जय बाबा को अ भा ब्राम्हण महासभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई 

हाटा कुशीनगर । जय कुमार त्रिपाठी उर्फ जय बाबा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा…

भूसा बनाने व गेहूं की मांग को लेकर मार पीट 
भूसा बनाने व गेहूं की मांग को लेकर मार पीट 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव ढाढा बुजुर्ग के कुबरी टोला मे दशरथ…

कप्तानगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव: 10 मिनट में दो जगह फायरिंग, दहशत में लोग
कप्तानगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव: 10 मिनट में दो जगह फायरिंग, दहशत में लोग

कुशीनगर। जिले के थाना कप्तानगंज क्षेत्र के कस्बा में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने…

विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking