News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली बाजार: आस्था एवं लोक कल्याण छठ महापर्व की व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Nov 11, 2021  |  6:13 PM

630 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली बाजार: आस्था एवं लोक कल्याण छठ महापर्व की व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
  • नगर पंचायत सुकरौली एवं आसपास के छोटे बड़े दर्जनो घाटों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

सुकरौली बाजार/ कुशीनगर । भगवान भाष्कर सूर्यदेव के आस्था एवं लोक कल्याण, आराधना का महापर्व सूर्यषष्ठी ( छठ्ठ माँता ) वृहस्पतिवार को सुबह 6.34 बजे के बाद श्रद्धा के साथ मनाया गया। वर्ती महिलाओं ने उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर अपने पुत्रों के लंबी उम्र की मंगल कामना की। नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख छठ्ठ घाट तितिला पोखरा,पिपरपाती शिव मन्दिर के पिछे स्थित छठ्ठ घाट के पोखरे, देवतहा, बढया खुर्द, बढ़या बुर्जुग, सुकरौली, जोगीबीर, गनेशपुर, विशुनपुर ठूठी,सेमरी महेशपुर, चननीलकंठ , जोल्हिनिया मझना घाट, डकही, आदि दर्जनो स्थानों पर व्रति महिलाओ ने छठ व्रती महिलाएं उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर अपने पुत्र की लंबी उम्र की मंगल कामना की उक्त सभी घाटों पर पुख्ता महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकी सुकरौली के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह यादव अपने पुलिस सहयोगियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी मुस्तैद रहे।वे अपने सहयोगियों के साथ सभी घाटो पर मुस्तैदी के साथ बराबर भ्रमण करते हुए सक्रिय

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

रहे। इस दौरान अधिशासी अभियंता अजय सिंह ने अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ नगर अंतर्गत दर्जनों घाटों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई से लेकर लाइट एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन करते हुए आवश्यक दायित्वों से संबंधित को निर्देशित किया। घाटो पर व्रती हजारो महिलाओं-बच्चों का हुजूम उमड़ पड़ा था। उगते हुए सूर्य भगवान को अ‌र्घ्य देने लिए तीन बजे रात्रि से अपने सर पर डाली गाजे बाजे के साथ अपने अपने घाटों को निकल रही थी।शाम होते ही सूर्यदेव के डूबने का इंतजार करने लगी। अ‌र्घ्य के बाद कुछ महिलाएं अपने घर लौटीं तो कुछ कोसी भरने के लिए रात भर जगी रहती है।महिलाओं का सैलाब पारंपरिक विधि-विधान से उल्लास पूर्ण वातावरण में उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए महिलाएं घरों से नंगे पैर से निकल पड़ीं। पूरब की संस्कृति की छटा बिखेरती पारंपरिक वेशभूषा में रंग-बिरंगे पीत वस्त्र धारी कपड़े पहन कर महिलाएं सिर पर पूजा सामग्री लिए घाट तक गईं। वेदी पर पूजन सामग्री रख उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। जिनकी मन्नत पूरी हुई वे कोषि घर पर भरने के बाद घाट पर ही अपने बच्चो का मुण्डन संस्कार भी करायी। पुत्र और पति के दीर्घायु के लिए व्रत भी रखा था। ऐसी मान्यता है कि संसार को प्रकाश से ऊर्जावान करने वाले सूर्य लोगों पर भी असीम कृपा करते हैं। व्रती महिलाओं के साथ बैंडबाजे डोल,नगाड़े बजाते लोग झूमते गाते घाटों से अपने घरों को निकल पड़े जिससे घंटो यातायात व्यवस्था जाम रही । नदी तालाबों व पोखरी घाटो आदि पर नगर पंचायत के सफाई कर्मियो द्वारा साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था कराकर घाटों को पहले ही चाक चौबंद कर दिया गया था। इन घाटों पर तिल रखने की जगह नहीं थी। सभी घाट दीपमालाओं से सजे रहे। लोगों ने पोखरों व घाटों पर दीप दान भी किया। तितिला पोखरे पर भक्तों ने छठ्ठ माँता की बड़ी मूर्ति का प्रतिमा लगा रहा जो भक्ति एवं आकर्षण का केन्द्र रहा । उक्त अवसर पर भाजयुमो जिला मंत्री अंकित मद्धेशया, सुकरौली के पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता अशोक कुमार पत्रकार, हिन्दू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष वकील सिंह,हिन्दु युवा वाहिनि के ब्लाक अध्यक्ष चेतन यादव, तहसील उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता,भाजपा मंण्डल मंत्री विद्यापति यादव,भाजपा के बरिष्ठ नेता आदित्य प्रताप सिंह, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला कार्यकारणी सदस्य सत्यवान सिंह, पत्रकार पप्पू गुप्ता, हिन्दू युवा वाहिनी सुकरौली नगर संयोजक गुड्डू प्रजापति, प्रमुख रूप से उपास्थित रहे। सभी लोगों ने चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह यादव, सहित पुरी पुलिस चौकी टीम के सिपाहियों को सकुशल छठ्ठ पर्व शान्ति पूर्वक संपन्न कराने के लिए बधाइयां दी।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking