खड्डा, कुशीनगर। जीआरपी पुलिस गोरखपुर -नरकटियागंज रूट पर लगातार कार्रवाई कर रही है जिससे ट्रेनों में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को पनियहवा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन संख्या 15274 में चेकिंग के दौरान 39 अदद् अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त को पकड़ने के बाद मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
जीआरपी चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में एसआई मनोज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल प्रमोद यादव, कांस्टेबल नितिन कुमार सिंह, कांस्टेबल रंजीत शाह और आरपीएफ के कान्स्टेबल मनोज कुमार ने पनियहवा स्टेशन पर खड़ी बिहार जाने वाली ट्रेन संख्या 15274 में चेकिंग के दौरान विभिन्न ब्रांडों के अवैध अंग्रेजी शराब की 39 अदद् शराब के साथ सुशील कुमार पुत्र राम शाह निवासी पकड़िया वार्ड नंबर 15 थाना हरसिद्धि जनपद पूर्वी चंपारण बिहार को शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है।
लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
खड्डा, कुशीनगर। तहसील क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रमाण-पत्र जारी करने…
कुशीनगर। सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल होते…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…