वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा
हाटा/कुशीनगर | पुलिस अधीक्षक कुशीनगर बिनोद कुमार सिंह के दिशानिर्देश पर रविवार को कोतवाली क्षेत्र के महत्वपूर्ण जगहो पर प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के बिरुद्व रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया जिसमे दो पहिया वाहनो पर तीन सवार, बिना हेल्मट, मास्क का प्रयोग न करने वालो
के बिरुद्व पुलिस द्वारा 36 वाहनों से ₹34000 का ई चालान किया गया तथा 17 व्यक्तियों के विरुद्ध जो सडक पर अतिक्रमण किए है उनके बिरुद्व धारा 290 आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई।इस अभियान में समस्त हल्का उपनिरीक्षक मय फोर्स लगे रहे।प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय ने कहा कि वाहन जाँच नियमित चलाया जाता रहा है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुश्तैदी के साथ जुटा हुआ है।अराजकता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…
देवरिया। भरोसे को छलनी कर सरिया से लदे ट्रक को गायब करने वाले शातिर…
कुशीनगर। “सामान कितना भी छुपा लो, कानून से बच नहीं पाओगे”—इसी जज्बे के साथ…