News Addaa WhatsApp Group

23 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सुनील नीलम

Reported By:

Dec 20, 2024  |  7:16 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
23 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी।बुद्धवार की सुबह तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम रुदावलिया में एक 23 वर्षीय विवाहिता का शव उसके घर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।प्रथम दृष्टया मौत का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिये भेज कर मामले की जाँच कर रही है।

जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी सिकंदर की शादी करीब चार वर्ष पूर्व तरेयासुजान थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम दनियाड़ी निवासी स्वर्गीय हरिशंकर चौहान की पुत्री मुन्नी देवी से हुयी थी।विवाहोपरान्त चार वर्ष में मुन्नी को कोई संतान नहीं थी।।गाँव वालों की मानें तो परिवार में आये दिन संतान और दवा को लेकर पति पत्नी में विवाद होता रहता था।बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को फिर किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ था जिसे बुजुर्ग मरीज सास थागी ने समझा बुझाकर रोज की भांति बरामदे में सोने चली गई। सुबह आठ बजे तक उसे कमरे से बाहर आता न देख जब वह घर में गई तो मुन्नी का शव कुंडी से लटकता हुआ पाई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मुन्नी के मायके, ईंट भट्ठे पर कार्य कर रहे अपने पति को दिया।सूचना पर तुर्कपट्टी पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।तथा पति सिकंदर को पूछताछ के लिए थाना लेकर चली गई.

इस सम्बन्ध में एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के गले पर चोट का निशान है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking