News Addaa WhatsApp Group

6 फरवरी ‌का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 6, 2021  |  8:22 AM

997 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
6 फरवरी ‌का‌ राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष:

आज की हॉट खबर- मेहनत की उड़ान: मठिया भोकरिया के मयंक राय बने एयर...

मेष राशि के जातक कामकाज को युक्ति पूर्वक कम समय में पूरा करने का प्रयास करेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जमीनी निर्माण से संबंधित कार्यों को करने वाले जातकों को लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती है। धन संपत्ति के मामले में पारिवारिक जनों के साथ भ्रम की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के विचारों में स्पष्टता नहीं होगी। जिसकी वजह से काम करने में देरी भी हो सकती है। अचानक किसी पूर्व ऑफिस के सहकर्मी से मुलाकात का योग बनता है। जो कि धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त करेगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आपकी उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्ति के योग हैं।

मिथुन:
मिथुन राशि के जातक जो फाइनेंस का कार्य करते हैं, या ब्याज पर धन उधार देते हैं। उनके लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती हैं। नए निवेश के लिए प्रयास करेंगे, जो कि सार्थक रहेंगे।पारिवारिक सहयोग से धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बनती है। खर्च को लेकर थोड़ा सतर्क रहें, अचानक कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है।

कर्क:

कर्क राशि के जातको पर धन कमाने का जुनून रहेगा। किसी सामाजिक संस्था से जुड़ने का भी योग बनता है। लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे और रिश्तो को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय बहुत अनुकूल है। पार्टनरशिप लाभदायक रहेगी।

सिंह:
सिंह राशि के जातकों में कामकाज को बेहतरीन ढंग से करने का जुनून रहेगा। खूब मन लगाकर काम करेंगे उच्च अधिकारी भी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसायिक खरीदारी पर धन खर्च होने का योग बनता है। एक से ज्यादा स्रोत से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या:

कन्या राशि के जातक पुराने रूढ़िवादी तरीकों को छोड़कर कुछ नया करने की सोचेंगे। वरिष्ठ नागरिकों की सलाह और अनुभव आपके काम को चमकाने में मदद करेंगे। कामकाज से जुड़ी हुई मुश्किलें खत्म होंगी। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल है।

तुला:
तुला राशि के जातक अपने कामकाज से संबंधित योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करेंगे। अपनी एनर्जी को पुनर्जागृत करने के लिए भी अच्छा दिन है। कामकाज से संबंधित कुछ नई खोज की तरफ अग्रसर रहेंगे। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल है‌। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को पार्टनरशिप से संबंधित मामलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अपने पार्टनर के साथ बातचीत में पारदर्शिता बनाए रखें। व्यापारियों का फोकस अपने व्यवसाय की तरफ बढ़ेगा। ज्यादा से ज्यादा धन प्राप्ति के प्रयास सार्थक होंगे। धन-समृद्धि बढ़ेगी।

धनु:
धनु राशि के जातक अपने प्रतिद्वंद्वियों की भावनाओं को समझते हुए बुद्धि चातुर्य से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने से लाभ होगा।

मकर:
मकर राशि के जातकों को कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आज बचना चाहिए। विचारों में स्पष्टता का अभाव रहेगा। मनोरंजन की तरफ ध्यान केंद्रित रहेगा। मित्रों से मेलजोल से व्‍यावसाय‍िक संबंध बनाने में मदद मिलेगी। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक अपने परिवार की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आज भागदौड़ से बचना चाहेंगे। घर में रहकर ही अपने भविष्य की योजनाओं पर कार्य करना लाभकारी रहेगा। कमाई के लिए दिन सामान्य रहेगा। खर्च नियंत्रित करने का प्रयास करें।

 

मीन:

मीन राशि के जातक सोशल मीडिया पर अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। पुराने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए छुट्टी का दिन मददगार साबित होगा आर्थिक लिहाज से समय आपके अनुकूल है। निवेश से संबंधित नई योजनाएं लाभकारी रहेगी। भूमि-भवन की खरीदारी की संभावना है।

संबंधित खबरें
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking