News Addaa WhatsApp Group Join करें

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 10, 2026  |  7:08 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ WhatsApp

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने बताया कि शारदीय नवरात्र आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से प्रारम्भ होता है जो इस वर्ष रविवार को कल प्रतिपदा तिथि रात्रि 08:37 तक है। चित्रा नक्षत्र रात्रि 10:49 तक रहेगा।

आपके लिए और..- चोरी के पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, पिकअप समेत...

‘मूलेन आवहेति देवि’ के अनुसार इस वर्ष माँ का आगमन अश्व (घोड़ा) पर हो रहा है जो अनिष्ट कारक है।

इस वर्ष नवरात्र दस दिनों का है महाष्टमी का व्रत 18 अक्टूबर रविवार को किया जाएगा नवरात्र रविवार से प्रारम्भ होकर मंगलवार 20 अक्टूबर को नवमी तिथि में प्रातः 9:35 तक पूर्णाहुति होगी।

कलश स्थापन मुहूर्त-प्रातः 06:15 बजे से लेकर शाम तक कभी भी किया जा सकता है

विशेष अभिजीत मुहूर्त 11:36 से 12:24 तक।।

ज्योतिषाचार्य राकेश पाण्डेय ने बताया कि इस शारदीय नवरात्र में माँ भगवती का आगमन अश्व पर हो रहा है जो जगत के लिय अच्छा नहीं है अतः समस्त जनमानस को चाहिए कि माँ भगवती का ध्यान कर ‘जयन्ती मंगला काली भद्र काली कपालिनी, दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते’ का जप करें। जिससे सम्पूर्ण जनमानस का कल्याण हो।कलश स्थापना के पश्चात् माँ भगवती दुर्गा जी का पञ्चोपचार या षोडशोपचार पूजन कर दुर्गासप्तशती पाठ,नवार्ण मन्त्र का जप निष्ठा पूर्वक करना चाहिए।प्रत्येक सनातन धर्मियों को चाहिए कि मन,वचन व कर्म से पवित्र रहते हुये माँ भगवती की उपासना करें।

शारदीय नवरात्र वृष लग्न एवं चित्रा नक्षत्र में प्रारम्भ हो रहा है अतः विभिन्न राशियों का फल निम्नवत है

मेष- शुभ फल की वृद्धि

वृष- कार्य में वृद्धि होगी

मिथुन-धन की हानि परंतु दुर्गा की उपासना से लाभ

कर्क-मानसिक पीड़ा, शिव शक्ति की आराधना से लाभ

सिंह-रोग की वृद्धि शिव की उपासना करें

कन्या- सुख की प्राप्ति

तुला-मानसिक तनाव

वृश्चिक-अचानक धन लाभ

धनु-मानसिक कष्ट,परन्तु अचानक लाभ

मकर-कार्यों में वृद्धि

कुम्भ-धन लाभ कार्यों में सफलता

मीन-मानसिक कष्ट शिव की उपासना करें शुभ होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर-एसडीएम
18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर-एसडीएम

विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसडीएम संतराज सिंह बघेल की हुई बैठक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking