News Addaa WhatsApp Group Join करें

7 करोड़ ग्राहकों के लिए अच्‍छी खबर, अब WhatsApp से होगी गैस की बुकिंग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 27, 2020  |  3:57 AM

1,631 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
7 करोड़ ग्राहकों के लिए अच्‍छी खबर, अब WhatsApp से होगी गैस की बुकिंग

भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने ग्राहकों की सुविधा के लिए व्हाट्सऐप के जरिए रसोई गैस बुकिंग करने की सेवा शुरू करने की घोषणा की है.

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

  • WhatsApp  LPG बुकिंग नंबर 1800224344 है
  • बीपीसीएल के 7.10 करोड़ एलपीजी ग्राहक हैं

भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है. इसके तहत अब बीपीसीएल के ग्राहक व्हाट्सऐप के जरिए रसोई गैस बुकिंग कर सकेंगे. बीपीसीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘ भारत गैस (बीपीसीएल का एलपीजी ब्रांड नाम) के देशभर में स्थित ग्राहक कहीं से भी व्हाट्सऐप के जरिये खाना पकाने का गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं.’’

रजिस्‍टर्ड नंबर से करनी होगी बुकिंग

कंपनी के मुताबिक व्‍हाट्सऐप पर यह बुकिंग बीपीसीएल स्मार्टलाइन नंबर 1800224344 पर की जा सकेगी. ग्राहक को अपने रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर से बुकिंग करनी होगी. बीपीसीएल के अधिकारी अरुण सिंह ने कहा, ‘‘इसके जरिये एलपीजी बुकिंग करने के इस प्रावधान से ग्राहकों को और आसानी होगी. व्हाट्सऐप अब आम लोगों के बीच काफी सामान्य हो चला है.चाहे युवा हो या फिर बुजुर्ग सभी इसका इस्तेमाल करते हैं और इस नई शुरुआत से हम अपने ग्राहकों के और करीब पहुंचेंगे.’’

पेमेंट का भी मिलेगा विकल्‍प

कंपनी के कार्यकारी निदेशक, एलपीजी के प्रभारी टी. पीतांबरम ने कहा कि व्‍हाट्सऐप के जरिये बुकिंग करने के बाद ग्राहक को बुकिंग होने का मैसेज मिलेगा. इसके साथ ही एक लिंक भी उसे प्राप्त होगा, जिस पर वह डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और अमेजन जैसे अन्य ऐप के जरिये भुगतान भी कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि कंपनी इसके साथ ही एलपीजी डिलिवरी पर नजर रखने और ग्राहकों से उसके बारे में उनकी प्रतिक्रिया लेने जैसे नये कदमों पर भी गौर कर रही है. आने वाले दिनों में कंपनी ग्राहकों को सुरक्षा जागरुकता के साथ ही और सुविधायें भी देगी. आपको बता दें कि भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड देश की दूसरी सबसे बड़ी पेट्रोलियम वितरण कंपनी है और इसका विनिवेश होने वाला है. कंपनी के 7.10 करोड़ एलपीजी ग्राहक हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार... खड्डा…

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें
महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें

न्यूज़ डेस्क, newsaddaa (कुशीनगर): देश में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और बड़ा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking