कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात अचानक सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी। देर रात थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र के खिड़किया और बासी चौकी के पास स्थापित बैरियरों का औचक निरीक्षण करते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता, वाहनों की चेकिंग और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि रात के समय गुजरने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की गहन जांच की जाए, ताकि अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर मौजूद जवानों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि रात्रि गश्त और बैरियर चेकिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अपराध नियंत्रण, चोरी, लूट, तस्करी और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
एसपी केशव कुमार ने कहा कि जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जबकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रात्रिकालीन चेकिंग और औचक निरीक्षण आगे भी लगातार किए जाएंगे।
एसपी के इस आधी रात के औचक निरीक्षण ने एक बार फिर यह संदेश दे दिया कि कुशीनगर पुलिस अब हर मोर्चे पर सतर्क है और अपराधियों के लिए जिले में कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…