News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 16, 2026  |  7:17 PM

126 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के नेतृत्व मे हाटा नगर के डाक-बंगले में संपन्न हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व जिला प्रभारी प्रमोद कुमार वर्मा रहे।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि कहा कि कार्यकर्ता के दम पर ही पार्टी को मजबूती मिलेगी। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जनसंपर्क मज़बूत करें, पार्टी की विचारधारा और नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं। बैठक में मौजूद पूर्व विधायक रामानंद बौद्ध ने कहा कि पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुटकर हम सभी लोगों को अपने-अपने क्षेत्र-गांव, मोहल्ले और वार्ड में हो रहे विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं की नियमित समीक्षा करना होगा। बैठक का संचालन सतेंद्र उर्फ गुड्डू दुबे ने की।

बैठक में मौजूद डॉ एस एल खान, राजेश राजभर,अखिलेश गुप्ता, शैलेन्द्र राजभर, रामबदन राजभर, डॉ बबलू खान, रवि प्रताप राजभर, धर्म वीर राजभर, अख्तर, राम दुलारे राजभर, छाया राजभर, फूलमती गुप्ता, गामा सिद्दकी, हामिद अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking