बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़: कप्तानगंज पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा, चोरी का माल और बाइक बरामद
कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बैटरी चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की दो बैटरियां तथा वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी के गिरोह पर प्रभावी अंकुश लगा है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शुक्रवार को कप्तानगंज थाना पुलिस ने मु0अ0सं0 245/2026 का सफल अनावरण किया। पुलिस टीम ने चोरी की घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक इन्वर्टर की बैटरी, एक वाहन की बैटरी तथा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP57BL2544) बरामद की।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजय कुशवाहा निवासी चंदरपुर टोला बौलिया थाना रामकोला, बब्लू यादव निवासी विशुनपुरा थाना कोतवाली पडरौना तथा मुकेश यादव निवासी डम्मर छपरा परोरहा थाना रामकोला के रूप में हुई है।
पूछताछ के बाद बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इनका संबंध किसी अन्य चोरी की घटनाओं से तो नहीं है।
इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक आकाश गिरी सहित थाना कप्तानगंज की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर इस चोरी का सफल खुलासा किया।
कप्तानगंज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल चोरी की वारदात का खुलासा हुआ, बल्कि क्षेत्र में सक्रिय चोरों के बीच भी पुलिस का खौफ साफ नजर आने लगा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सफलता की सराहना करते हुए इसे अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई बताया।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…