News Addaa WhatsApp Group Join करें

“तरयासुजान पुलिस का डबल अटैक! 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई, लग्जरी अर्टिगा से 3 लाख की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 3, 2026  |  6:31 PM

535 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“तरयासुजान पुलिस का डबल अटैक! 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई, लग्जरी अर्टिगा से 3 लाख की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त” WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ तरयासुजान पुलिस का अभियान लगातार और तेज होता जा रहा है। थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी अर्टिगा कार से हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की भारी खेप बरामद कर तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। लगातार हो रही कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि पुलिस की सख्ती की पूरे इलाके में चर्चा है।
शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अर्टिगा कार UP 32 HE 0921 को रोककर तलाशी ली। जांच में कार के भीतर छिपाकर ले जाई जा रही 392 पीस हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 294 लीटर तथा अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में थाना तरयासुजान पर मु0अ0सं0 182/2026 के तहत धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार-गुरुवार की रात सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास तरयासुजान पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 170 पेटी अवैध देशी शराब (1530 लीटर) बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की थी। लगातार दो दिनों में दो बड़ी बरामदगियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि तरयासुजान पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

थानाध्यक्ष का सख्त संदेश.!

थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने इस संवाददाता से कहा कि “अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के लिए तरयासुजान क्षेत्र में अब कोई जगह नहीं है। शराब तस्करी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हमारी टीम पूरी सतर्कता के साथ लगातार अभियान चला रही है। जो भी व्यक्ति अवैध शराब के कारोबार में शामिल मिलेगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए जेल ही अंतिम ठिकाना होगा।”

यहां बताना चाहूंगा कि इस
कार्रवाई को अमली जामा पहनाने में तरयासुजान थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव,उपनिरीक्षक अतुल कुमार बिंद,हेड कांस्टेबल अरविंद यादव,
कांस्टेबल विपिन पाण्डेय,
आरक्षी अजीत यादव की भूमिका सराहनीय रही हैं।

तरयासुजान पुलिस की लगातार हो रही इन बड़ी कार्रवाइयों ने साफ संदेश दे दिया है कि जनपद में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस अब पूरी तरह आक्रामक मोड में है। लगातार हो रही बरामदगियों से तस्करों के हौसले पस्त हैं, जबकि आम जनता पुलिस की इस मुहिम की सराहना कर रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking