News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर पुलिस मीडिया सेल की पहचान रहे हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सरोज को भावभीनी विदाई, देवरिया तबादले पर नम हुईं आंखें

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 3, 2026  |  7:27 PM

533 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस मीडिया सेल की पहचान रहे हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सरोज को भावभीनी विदाई, देवरिया तबादले पर नम हुईं आंखें

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर पुलिस के मीडिया सेल में लंबे समय तक अपनी सक्रिय, जिम्मेदार और समर्पित सेवाएं देने वाले हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सरोज का स्थानांतरण देवरिया जनपद होने पर शुक्रवार को पुलिस कार्यालय परिसर में सादे लेकिन भावनात्मक माहौल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

इस अवसर पर मीडिया सेल, साइबर सेल और सर्विलांस सेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और नई तैनाती पर सफलता की शुभकामनाएं दीं।

हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सरोज ने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह मीडिया बंधुओं को पुलिस की गतिविधियों, अभियानों, खुलासों और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की सूचनाएं त्वरित एवं व्यवस्थित ढंग से उपलब्ध कराते रहे। उनकी कार्यशैली, सरल व्यवहार और जिम्मेदारी के प्रति समर्पण के कारण पत्रकारों के बीच भी उनकी अलग पहचान रही।
विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि वीरेन्द्र सरोज ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ किया। उनके सहयोगात्मक व्यवहार और कार्य के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

अपने संबोधन में हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सरोज ने कहा कि कुशीनगर में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य स्मृतियों में हमेशा शामिल रहेगा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों तथा मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का सहयोग और स्नेह उन्हें सदैव प्रेरित करता रहेगा।

विदाई समारोह के अंत में सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे देवरिया जनपद में भी अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और उत्कृष्ट सेवा से विभाग का नाम रोशन करेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking