News Addaa WhatsApp Group Join करें

सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 2, 2026  |  9:43 PM

517 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी पड़ी भारी, बरवापट्टी पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

कुशीनगर । सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी साझा करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बरवापट्टी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोस्ट शेयर करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने एवं अभद्र टिप्पणी से संबंधित एक पोस्ट संज्ञान में आई थी। मामले की जांच के बाद थाना बरवापट्टी पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई करते हुए पोस्ट शेयर करने वाले साविद अली पुत्र सहाबुद्दीन अंसारी एवं सद्दाम अंसारी पुत्र मुस्तकीम अंसारी, निवासी रामपुर बरहन टोला लक्ष्मीपुर डीही, थाना बरवापट्टी, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर समाज में वैमनस्य फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आपके लिए और..- चोरी का खुलासा और गुमशुदा की बरामदगी से गरुलपार पुलिस...

थानाध्यक्ष बरवापट्टी उपेंद्र कुमार ने आमजन से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट अथवा शेयर करने से बचें। किसी भी संदिग्ध या आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking