News Addaa WhatsApp Group Join करें

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 17, 2026  |  7:51 PM

515 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध मौत के मामले ने अब नया और सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए लगातार निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम की मांग किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दफनाए गए शव को 9 दिन बाद कब्र से बाहर निकलवाया। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आने की उम्मीद है।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

जानकारी के अनुसार, जंगल पचरूखिया गांव निवासी महमूद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने मौत को स्वाभाविक मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई और शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए।
डीएम के आदेश पर एसडीएम पड़रौना सर्वेश कुमार सिंह की मौजूदगी तथा मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद भीआवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इस दौरान कुबेरस्थान थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
अब इस बहुचर्चित मामले में सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा और उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यदि हत्या की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking