कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना पटहेरवा पुलिस ने शुक्रवार को सीमा क्षेत्र में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया। थानाध्यक्ष परविंदर राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने व्यापक पैदल गश्त के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर पूरे इलाके में सुरक्षा का मजबूत संदेश दिया। पुलिस की सक्रियता से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया, वहीं आम नागरिकों ने भी राहत की सांस ली।
अभियान के दौरान सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और उनकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए प्रमुख मार्गों, बाजारों तथा सीमा से जुड़े संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया।
थानाध्यक्ष परविंदर राय स्वयं पूरे अभियान की कमान संभाले रहे और हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखी। वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे कई चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बोले.! पटहेरवा थानाध्यक्ष परविंदर राय..!
अभियान का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष परविंदर राय ने कहा कि “हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन बचाने वाली सुरक्षा कवच है। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतों की बड़ी वजह हेलमेट का प्रयोग न करना है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं हेलमेट पहने और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करे।” उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गश्त एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नियमित गश्त और चेकिंग से अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत होगा। पूरे अभियान के दौरान सीमा क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी साफ दिखाई दी और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन का सशक्त संदेश भी मिला।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…