सुकरौली (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के शुक्रवार को कुशीनगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ उनका भव्य स्वागत किया। जिले की सीमा से लेकर सुकरौली तक जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए और पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया। पूरे मार्ग पर भाजपा समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जैसे ही क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का काफिला सुकरौली पहुंचा, मंडल अध्यक्ष राम प्रवेश कश्यप नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत दे रहा था कि संगठन को लेकर उनमें विशेष ऊर्जा और उत्साह है।
भाजपा जिला इकाई ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां की थीं। रामपुर 15 मील स्थित जिले की सीमा से लेकर सुकरौली तक कई स्थानों पर आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए थे। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर पुष्पवर्षा की और माल्यार्पण कर सम्मान व्यक्त किया। कई स्थानों पर स्मृति-चित्र भी लिए गए और स्वागत समारोह आयोजित किए गए।
विनोद राय का वाहन काफिला जैसे-जैसे विभिन्न बाजारों और प्रमुख चौराहों से होकर गुजरा, समर्थकों की भीड़ उनका अभिवादन करती रही। स्थानीय नागरिकों ने भी सड़क किनारे खड़े होकर उनका स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता साफ दिखाई दी।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश कुमार गुप्ता, रवीश सिंह,जिलामंत्री ज्ञान विक्रम सिंह, महामंत्री भौरिक चौहान,सभासद जटाशंकर यादव सत्यप्रकाश गुप्ता, चेतन यादव, दीपक जायसवाल, अर्जुन पटेल, सुरेंद्र यादव, अंकित मद्धेशिया, धर्मेंद्र गुप्ता, विकास तिवारी, मनोज शाही मोहित यादव बृजेश मद्धेशिया अध्यलाल गौंड बाबूराम यादव सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक बनकर सामने आया।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…