खड्डा/कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा के यूनिट हेड एनपी सिंह एवं केन हेड सुधीर कुमार ने बताया कि किसान हित मे मुख्यालय प्रबंधतंत्र की विचारधारा को ध्यान में रखते हुए पेराई सत्र 2024-25 का गन्ना मूल्य भुगतान 6 जनवरी 2025 तक किसानों के बैंक खाते में भेज दिया गया है।
अधिकारी द्वय ने बताया कि चीनी मिल ने धनराशि 973.11 लाख रुपया भेज दिया है, इसके साथ ही गन्ना विकास अंशदान भी 26.37 लाख रुपए का कर दिया है। चीनी मिल द्वारा अब तक तक कुल 3294.67 लाख रुपए का भुगतान किया है और आगे भी समय से भुगतान करने को संकल्पित है। प्रवंध तंत्र ने किसान भाइयो से अनुरोध किया है कि आप अपना समस्त गन्ना मिल में ही आपूर्ति करें।
चीनी मिल विस्तार के साथ 25 हजार कु. कैपेसिटी से चल रही है। और जिन किसानो के पास कुल पर्ची से गन्ना अधिक है, उनको जल्द ही कुल उत्पादन के सापेक्ष 85 प्रतिशत अतिरिक्त बॉन्डिंग की सुविधा दी जाएगी जिससे किसानों का समस्त गन्ना मिल में आपूर्ति हो सके और भविष्य में बेसिक कोटा बढ़ सके जिससे अगले वर्ष पर्ची की कोई समस्या उत्पन्न न हो।
कुशीनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर…
कुशीनगर। जिले में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर की तरयासुजान पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया…
माँ देवी की समान होती है- पूर्व विधायक पं० नंदकिशोर मिश्र स्मृति शेष मैनावती…