कप्तानगंज (अमरनाथ यादव) कुशीनगरअहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भलुही निवासिनि एक महिला के घर पर बोतल से पेट्रोल फेंककर आगजनी के मामले में छः नामजद एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त सूचना के मुताबिक अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी ममता सिंह पत्नी संजय सिंह के बीते 10 जुलाई को रात्रि में कुछ लोगों द्वारा दरवाजे पर खड़ी बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई थी। इस संबंध में महिला ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर कारवाई की मांग की थी । फिर बारह दिन में दूसरी बार बीते दिनांक 22 जुलाई को रात्रि 11 बजे बाइक पर सवार तीन लोगों ने बोतल में पेट्रोल महिला के घर पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया।जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई महिला ने फिर स्थानीय थाने पहुंचकर तहरीर देकर कारवाई की मांग की।पिड़िता के तहरीर के आधार पर पुलिस ने छः नामजद एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…