News Addaa WhatsApp Group Join करें

गुमशुदा बच्चे को परिजनों को सुपुर्द करने में पुलिस की भूमिका रही सराहनीय

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 25, 2025  |  6:58 PM

289 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गुमशुदा बच्चे को परिजनों को सुपुर्द करने में पुलिस की भूमिका रही सराहनीय WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । एक भटकते हुए 7 वर्षीय बच्चे को रामकोला पुलिस ने पूरी सक्रियता के साथ उसके परिजनों को ढूंढकर सुपुर्द किया। बच्चा अपना नाम और पता बताने में असमर्थ था। परिजनों ने रामकोला पुलिस टीम की प्रशंसा की और उनका आभार व्यक्त किया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

मिली जानकारी के अनुसार गुमशुदा बच्चा रात्रि के समय में भटक कर इधर-उधर घुम रहा था कि पीआरवी पुलिस शिक्षय मौर्य को किसी ने इसकी जानकारी दी कि एक बच्चा भटक कर घूम रहा है और बोल नहीं पा रहा है। इस सूचना को पाकर मौके पर डायल-112 पहुंची और बच्चे को लेकर थाना रामकोला पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बच्चे से पूछताछ की। बच्चा अपना नाम पता बताने में असमर्थ था, पुलिस ने उसके फोटो को प्रेस ग्रुप व संभ्रांत व्यक्तियों के समूहों में भेजा।

सोशल मीडिया पर वायरल होने और रामकोला पुलिस की त्वरित खोजबीन से पता चला कि बच्चे का नाम दीपक राजभर है। वह रामअवध राजभर का नाती है जो लक्ष्मीगंज बस स्टैंड के निवासी हैं। पुलिस ने गुमशुदा बच्चे के परिजनों को बुलाकर पहचान कराई। इसके बाद बच्चे को उसके परिवार को सौंप दिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह, उप निरीक्षक उपेन्द्र यादव और कांस्टेबल सौरभ कुशवाहा तथा मुहर्रिर चन्द्र प्रताप की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking