News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के बाद अब रेलवे स्टेशन की बारी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 20, 2023  |  6:48 PM

1,506 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के बाद अब रेलवे स्टेशन की बारी
  • कुशीनगर अब जुड़ेगा रेलवे लाइन से,लोगो मे खुशी की लहर
  • एयरपोर्ट के बाद रेल लाइन से भी जुड़ेगा कुशीनगर

कुशीनगर। मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया जिसमें कुशीनगर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण द्वारा संसद में प्रस्तुत बजट में कुशीनगर को रेल लाइन से जोड़ने की घोषणा के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है,64 किलोमीटर लंबी इस रेललाइन के लिये वर्ष 2019 में इसके लिए केंद्र सरकार ने गोरखपुर से कुशीनगर होते हुए पडरौना तक नई रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वे कराते हुए 1359 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।जिसमे मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के अंतिम बजट में 10 करोड़ रु०का आवंटन का बजट पेश किया जिससे अब इसका डी पी आर तैयार कर कार्य शुरू किया जा सके।भगवान बुद्ध की निर्वाण स्थली को पहले हाइवे फिर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने के बाद अब रेलवे से जोड़ने के लिये काफी वर्षों से कवायद की जा रही थी,कुशीनगर के लोग भी काफी लंबे समय से रेलवे की मांग करते चले आ रहे है।अब बजट में घोषणा होने के बाद लोगो के उम्मीद को पंख लग गये है।कुशीनगर अगर रेललाइन से जुड़ जाता है तो इससे जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि लाखो लोगो को यातायात का सुगम जरिया सुलभ हो जायेगा वही पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार भी बढ़ेगा ।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

पर्यटकों का पहुँचना होगा आसान

कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली होने के साथ साथ एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में भी विश्वविख्यात है ।कुशीनगर में लाखो की संख्या में देशी विदेशी पर्यटक प्रतिवर्ष आते है कुशीनगर पहुँचने का एक मात्र जरिया सड़क मार्ग ही है जिसमे पर्यटको को आर्थिक नुकसान के साथ साथ समय की भी बर्बादी होती भी होती है। यातायात के बेहतर साधन ना उपलब्ध होने के कारण बहुत सारे पर्यटक वाराणसी ,बोधगया,और लुम्बनी से वापस चले जाते है। जिसका नुकसान कुशीनगर को उठाना पड़ता है।आपको बता दे कि गोरखपुर के चौरा चौरी के सरदार नगर में सरैया चीनी मिल की स्थापना 1900 में पंजाब से आकर सरदार उमराव सिंह मजीठिया ने स्थापित किया था।

कुशीनगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए देवरिया जिले के हेतिमपुर तक इस छोटी रेलवे लाइन को बिछाया गया था जिससे इन क्षेत्रों से गन्ना लाने के लिए 33 किलोमीटर के इस ट्रैक पर तीन स्टेशन बनाए गए थे। सरैया चीनी मिल प्रबंधन के पास तीन भाप से चलने वाले ट्रेनों के इंजन थे। इनके जरिए आसपास के गन्नों की ढुलाई की जाती थी।वर्ष 1998 में इस चीनी मिल को बन्द कर दिया गया जिस वजह से अब यह छोटी रेलवे लाइन जहाँ अब कबाड़ हो रही है।केंद्र सरकार ने भी इस रेललाइन के जरिये ही गोरखपुर रेलवे लाइन को कुशीनगर से जोड़ने को लेकर बजट दिया है।छोटी रेलवे लाइन हेतिमपुर तक होने के चलते इसे आगे बढ़ाने के लिए छोटी गंडक नदी पार करवा कर कुशीनगर जिले में प्रवेश करवाने को लेकर महज 6 किमी बढ़ाने के लिए जमीन का अधिग्रहण करना होगा।जिसके सर्वे का काम 3-4 साल पहले ही पूरा किया जा चुका है।

संबंधित खबरें
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking