अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गोरखपुर नरकटियागंज रेल मार्ग पर स्थित महुअवा खुर्द रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुध्दिराम सिह पुत्र श्री भागवत सिह उम्र 70 वर्ष निवासी सुम्हाटार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर बीते गुरूवार को शाम 3 बजे महुअवा खुर्द स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर मौत हो गई।तभी किसी घटना की सूचना रेलवे व स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाने से उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिह हेडकास्टेबल सोनदेव यादव सुदामा यादव कास्टेबल रविकुमार ने मौके पर पहुचकर शव की शिनाख्त कराने मे जुटे रहे।महुअवा बाजार करने आए लोगो ने मृतक की पहचान बुध्दिराम सिह पुत्र स्व: भागवती सिह 70 वर्षीय निवासी सुम्हाटार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर के रूप मे की।
सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुच गए।परिजनो के अनुसार मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नही थी।पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…