कुशीनगर । “यातायात माह नवम्बर 2023” के दूसरे दिन गुरुवार क़ो पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य सान्याल शर्मा, टीएसआई इम्तेयाज अहमद एवं यातायात कर्मियों द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों से जागरूक किया गया, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी भ्रमण के दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाते हुए वाहन चालकों को यह भी निर्देशित किया गया कि आगामी शीत लहर के मौसम में सावधानी पूर्वक वाहन चलाते हुए यातायात नियमों का पालन करें।इसके साथ ही कसिया और पडरौना कस्बे में ऑटो वाहन चालकों को यातायात नियमो से जागरूक किया गया।
सड़क दुर्घटनाओ क़ो कम करने हेतु वाहन चालकों को किया गया जागरूक
टैग्स:
#पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
